मिशेल मैक्कूल अपने टाइम पर WWE विमेंस रोस्टर की सबसे टॉप की मैंबर थी। वो पहली WWE डीवाज चैंपियन थी। और इसके अलावा उन्होंने कई टाइटल अपने नाम किए थे। फैंस इन्हें देखने के लिए बेताब रहते थे। लेकिन शार्लेट फ्लेयर का भी यहां पर बड़ा नाम हैं। विमेंस रिवोल्यूशन में सबसे पहले उनका ही नाम आता हैं। हाल ही में शार्लेट फ्लेयर की नई बुक सेकेंड नेचर: द लेगेसी ऑफ रिक फ्लेयर और द राइज ऑफ शार्लेट फ्लेयर के रिलीज होने के बाद पूर्व WWE विमेंस चैंपियन मिशेल मैककूल ने सोशल मीडिया में जाकर शार्लेट फ्लेयर और उनके पिता रिक फ्लेयर की तारीफ की थी। Thank you Woman ? one more more match?!? ? https://t.co/ZBNYLxqi2K — Charlotte Flair (@MsCharlotteWWE) November 2, 2017 इसके बाद मैक्कूल ने ट्विटर पर और इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने इस बात को मेंशन किया था कि उन्होंने शार्लेट और रिक फ्लेयर की बुक को पढ़ लिया है। मैक्कूल ने कहा था कि वो बुक काफी प्रेरणा देने वाली है और यह दिखाता था कि रिक और शार्लेट कितने मजबूत हैं। पूर्व डीवाज चैंपियन ने यह भी कहा कि इनकी कहानी से हर कोई एक दूसरे से रिलेट कर सकता है। इस फ्यूड की शुरूआत अब सोशल मीडिया से हो चुकी हैं। और आगे भी उम्मीद है कि इन दोनोें के बीच बहुत कुछ देखने को मिलेगा। WWE ने भी इस पर अपनी नजर बना के रखी हुई हैं। कैथी कैली ने WWE NOW में इसके बारे में जानकारी दी हैं। इसमें बताया गया है कि ये अच्छा है कि उन्होंने उनके चैलेंज का स्वीकार कर लिया। अंत में मैक्कूल ने ये भी कहा है कि वो WWE से इसके लिए कॉल आने का इंतजार करेंगी। Could a FLAWLESS dream opponent be on the horizon for @MsCharlotteWWE? @catherinekelley has all the reasons why it COULD very well happen! pic.twitter.com/gQOypbvnnK — WWE (@WWE) November 12, 2017 WWE अब जल्द ही मैक्कूल को फाइट के लिए कॉल कर सकता हैं। और अगर ऐसा होता है तो ये फैंस के लिए एक ड्रीम मैच होगा।