WWE ने हाल ही में WWE फैंटेसी वॉरफेयर का वीडियो जारी किया। और इसमें एक खास चीज देखने को मिली। WWE ने यहां एजे स्टाइल्स और रे मिस्टीरियो के बीच मैच को छेड़ दिया है।
रॉयल रंबल में रे मिस्टीरियो ने WWE में जबरदस्त वापसी की। और पूरे WWE यूनिवर्स को चौंका दिया। अब अफवाहें ये सामने आ रही है कि एजे स्टाइल्स और रे मिस्टीरियो का मैच होगा।
एजे स्टाइल्स ने TNA में जबरदस्त काम किया और इसके बाद साल 2016 में WWE में एंट्री की। इसके बाद लगातार उनका जलवा वहां जारी है। काफी कम समय में उन्होंने यहां पर अपार सफलता हासिल की है। रे मिस्टीरियो ने ECW, WCW, AAA, NJPW में रैसलिंग की है। मिस्टीरियो इससे पहले WWE चैंपियनशिप भी अपने नाम कर चुके है।
WWE फैंटेसी वॉरफेयर में WWE अपने आऩे वाले फ्यूड और स्टोरीलाइन को दर्शाता है। ऐसा ही कुछ गोल्डबर्ग और ब्रॉक लैसनर के बीच भी दिखाया गया था। साल 2016 पहले ये दिखाया गया था। इसके बाद सर्वाइवर सीरीज 2016 में इन दोनों के बीच मैच हुआ था। गोल्डबर्ग ने लैसनर को हराया था।रैसलमेनिया 33 में फिर इन दोनों के बीच मुकाबला हुआ था।
रे मिस्टीरियो ने WWE ने चौंकाने वाली वापसी की। रॉयल रंबल में उन्होंने धमाका किया। हालांकि अब सभी फैंस के द्वारा ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि क्या वो अभी अन्य मैचों के लिए भी आए है या नहीं।
इसे भी पढ़ें: WrestleMania 34 पर ब्रॉन स्ट्रोमैन के लिए 5 संभावित प्रतिद्वंदी
मिस्टीरियो और एजे स्टाइल्स के बीच फ्यूड कुछ दिनों पहले ही छेड़ी गई है। हालांकि NJPW में अभी रे मिस्टीरियो का मैच है। इसके बाद वो WWE में आएंगे। हालांकि अभी एजे स्टाइल्स को फास्टलेन में फैटल 5 वे मैच में WWE चैंपियनशिप डिफेंड करनी है। केविन ओवंस, सैमी जेन, बैरन कॉर्बन और जिगलर के खिलाफ वो अपना टाइटल डिफेंड करेंगे। 11 मार्च को फास्टलेन का आयोजन होगा। अब आगे देखना होगा कि इन दोनों के बीच फ्यूड की शुरूआत कब होगी।
Published 17 Feb 2018, 15:41 IST