WWE ने फेमस Superstar के कैरेक्टर में बदलाव के दिए संकेत, डार्क गिमिक में फिर होगी एंट्री?

Ujjaval
WWE Raw में एलेक्सा ब्लिस के कैरेक्टर में बदलाव देखने को मिल सकता है
WWE Raw में एलेक्सा ब्लिस के कैरेक्टर में बदलाव देखने को मिल सकता है

Alexa Bliss: WWE सुपरस्टार एलेक्सा ब्लिस (Alexa Bliss) के कैरेक्टर में जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। रॉ (Raw) के एपिसोड में WWE ने कुछ मौकों पर इस चीज़ के संकेत दिए हैं। ब्लिस काफी समय से कुछ खास नहीं कर पाई हैं और इसी वजह से उन्हें कैरेक्टर में बदलाव की जरूरत थी।

WWE Raw के एपिसोड में एलेक्सा ब्लिस के कैरेक्टर में चेंज के मिले बड़े संकेत

WWE में पिछले कुछ महीनों से एलेक्सा ब्लिस कुछ खास नहीं कर रही हैं। वो अपने सुपरनेचुरल कैरेक्टर को छोड़ने के बाद से लगातार संघर्ष कर रही हैं। कुछ हफ्तों पहले ब्लिस ने एक फैन को जवाब दिया था कि वो अपने डार्क कैरेक्टर को मिस करती हैं। Raw के एपिसोड में अब उनके कैरेक्टर चेंज के संकेत मिले हैं।

WWE Raw में डैमेज कंट्रोल (बेली, इयो स्काई और डकोटा काई) का सैगमेंट देखने को मिला था। इस सैगमेंट में एलेक्सा ब्लिस, बियांका ब्लेयर और ओस्का ने दखल दिया था और उनके बीच बहस देखने को मिली थी। इसी बीच बेली ने ब्लिस की बेइज्जती की थी और बताया था कि एलेक्सा अब वैसी नहीं रहीं, जैसी वो पहले थीं। ब्लिस ने बाद में बेली को मैच के लिए चैलेंज कर दिया और मेन इवेंट में सिंगल्स मैच हुआ।

मेन इवेंट में मैच के दौरान WWE कमेंटेटर्स ने साफ तौर पर कई बार बताया कि एलेक्सा ब्लिस इस मैच में अपना 100% नहीं दे पा रही हैं। WWE यहां दिखाना चाहता है कि एलेक्सा रास्ता भटक गई हैं। साथ ही बेली को ब्लिस पर जीत मिली थी और मैच के दौरान एक समय पर लाइट्स बंद भी हो गई थी।

WWE इन हिंट्स से संकेत दे रहा है कि शायद एलेक्सा ब्लिस के कैरेक्टर में बदलाव हो सकता है। वो इस कैरेक्टर में कुछ खास नहीं कर रही हैं और शायद अब गिमिक चेंज से उनकी किस्मत बदल सकती है। वो अपने गॉडेस गिमिक को वापस ला सकती हैं या फिर डार्क गिमिक में फिर से नजर आ सकती हैं।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।