WWE ने Bray Wyatt की वापसी के फिर दिए संकेत, White Rabbit के जरिए फैंस को उलझाया

..
White Rabbit के पीछे कौन हो सकता है
White Rabbit के पीछे कौन हो सकता है

Bray Wyatt: WWE में पिछले कुछ हफ्तों से प्रोग्रामिंग में कमर्शियल ब्रेक के दौरान और शो के ऑफ एयर होने के बाद लगातार White Rabbit के संकेत दिए जा रहे हैं। कंपनी ने इस हफ्ते भी इस मिस्ट्री को बनाए रखा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग शो को देखें। WWE यूनिवर्स को हालिया स्मैकडाउन (SmackDown) के एपिसोड में White Rabbit की मिस्ट्री सुलझने की उम्मीद थी।

पिछले हफ्ते Raw में दिखाए गए संकेतों के कारण फैंस ने हालिया SmackDown प्रोग्रामिंग में बहुत ही ज्यादा दिलचस्पी दिखाई थी। WWE यूनिवर्स को यह भी उम्मीद थी कि उन्हें किसी बड़े सुपरस्टार की वापसी या कोई चौंकाने वाला मोमेंट देखने मिलेगा। हालांकि, ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। कंपनी ने एक और White Rabbit टीजर देकर इस मिस्ट्री को जारी रखा।

हालिया SmackDown में Hit Row के सैगमेंट के दौरान एक QR कोड के रूप में White Rabbit का टीजर देखने मिला, जो किसी वीडियो गेम की तरह था और अंत में कुछ निर्देश भी देखने मिले थे। साथ ही दिखाए गए लोकेशन साइन में अगले हफ्ते होने वाले Raw की लोकेशन की तरफ इशारा किया गया था।

यह सुनिश्चित करने के लिए कि फैंस का ध्यान मिस्ट्री पर बना रहे, कंपनी ने White Rabbit के पोस्टर फैंस की गाड़ियों पर छोड़ दिए। WWE लगातार ब्रे वायट की वापसी के संकेत दे रहा है।

पूर्व WWE चैंपियन ब्रे वायट हो सकते हैं White Rabbit की मिस्ट्री के पीछे

सभी संकेत किसी बड़े मोमेंट की हाइप बना रहे हैं। कई फैंस का मानना है कि यह ब्रे वायट की वापसी के लिए किया जा रहा है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि White Rabbit क्या या कौन हैं। यह माना जा रहा है कि केवल ब्रे वायट ही इतने क्रिएटिव हो सकते हैं। हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स सामने आई थी कि ईटर ऑफ द वर्ल्ड्स जल्द ही स्टैमफोर्ड बेस्ड प्रमोशन (WWE) में वापसी कर सकते हैं।

पूर्व WWE चैंपियन ने साल 2009 में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। फैंस ने वायट फैमिली के लीडर के रूप में ब्रे के कैरेक्टर को बहुत पसंद किया था। पिछले साल जुलाई में वायट को कंपनी से रिलीज कर दिया गया था।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications