WWE में द रॉक की वापसी को लेकर बड़ा अपडेट

सिल्वर स्क्रीन पर द रॉक ने इस समय अपना जलवा कायम किया है। मूवी वर्ल्ड में उन्होंने अपना राज कायम कर लिया है। स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट में भी उन्होंने अपना टैलेंट हमेशा दिखाया है। WWE में उन्होंने हमेशा डंका बजाया है । WWE लैजेंड की लिस्ट में वो हमेशा सबसे ऊपर रहे है। काफी दिनों से वो WWE में नजर नहीं आए है। अब फैंस के दिमाग में एक ही सवाल है कि वो WWE में कब वापसी करेंगे? Barnburner.ca के अनुसार द रॉक स्मैकडाउऩ के 1000वें एपिसोड में नजर आ सकते है। रिंग साइड न्यूज ने भी अपनी रिपोर्ट में इस बारे में बताया है। द रॉ के WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक है। स्टोन कोल्ड के अलावा वो ही एक ऐसे दिग्गज है जो रॉ की जान रहे है। WWE के बाद वो हॉलीवुड में चले गए और वहां भी उन्होंने सबसे बड़ा सुपरस्टार बन कर दिखाया। कुछ ऐसी भी खबरें आ रही है कि वो प्रैसीडेंट के चुनाव में भी खड़े हो सकते है। जिस चीज को द रॉक ने हाथ लगाया है वो सोना हो गया है। स्मैकडाउन के 1000वें एपिसोड के लिए उनका नाम भी दिया गया है। जो पिशेच के अनुसार, अक्टूबर 16 को स्मैकडाउन का 1000वां एपिसोड होगा। यहां द रॉक नजर आ सकते है। ये रॉक शो भी होगा।" अगर द रॉक यहां आते है तो WWE यूनिवर्स के लिए ये बड़ी डील होगी। अगर रॉक का आना यहां कंफर्म हो जाता है तो ये शो वैसे ही हिट हो जाएगा। द रॉक इस समय पूरी तरह हॉलीवुड में व्यस्त है। उनकी कई फिल्में अभी आने वाली है। फैंस एक बार उन्हें फिर से WWE में देखने की उम्मीद लगा रहे है। अभी भी फैंस उन्हें बहुत प्यार करते है। किसी बड़े एपिसोड में ही वो अब नजर आ सकते है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications