2019 में हॉल ऑफ फेम में शामिल होने को लेकर जद्दोजहद शुरू हो गई है। पहले से ही कई नाम सामने आ गए है। लेकिन अभी इस बात का फैसला नहीं हुआ कि कौन हॉल ऑफ फेम में शामिल होगा। हल्क होगन जैसे कई सुपरस्टार्स है जिनका नाम अभी तक सामने आया है। अंडरटेकर भी इस लिस्ट में शामिल है।
अब इस लिस्ट में द रॉक का नाम भी शामिल हो गया है। द रॉक इस समय हॉलीवुड में अपना जलवा दिखा रहे है।लेकिन WWE में उन्होंने कई इतिहास रचे हैं। उनकी फैन फॉलोविंग काफी जबरदस्त है। द रॉक दो बार WCW हैवीवेट चैंपियन, दो बार WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन, तीन बार टैग टीम चैंपियन, एक बार रॉयल रंबल विजेता और आठ बार WWE चैंपियन रहे है। उनकी दुश्मनी स्टोन कोल्ड, मिक फोली, जॉन सीना, अंडरटेकर ,कर्ट एंगल, ट्रिपल एच जैसे दिग्गजों के साथ रही है। इस हिसाब से देखा जाए तो द रॉक हॉल ऑफ फेम के लिए डिजर्व भी करते है।
रैसलिग ऑब्जर्वर रेडियो के डेव मैल्टजर ने अपनी रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया है कि WWE ये चाहता है कि 2019 में हॉल ऑफ फेम के हैडलाइन द रॉक बनें। वो इस ऑऩर के हकदार भी है। ये भी हो सकता है कि रोमन रेंस के साथ उनका मैच रैसलमेनिया 35 में हो। लेकिन ये आइडिया तब चलेगा जब रोमन रेंस वापसी करेंगे। उनकी वापसी के बारे में अभी कुछ कहना मुश्किल है।
इसके अलावा बतिस्ता का नाम भी उन्होंने लिया। वो भी इसके हकदार है। लेकिन द रॉक को ये सम्मान मिलना काफी अच्छी बात है। क्योंकि उन्होंने जो किया है वो कोई सुपरस्टार सपने में भी नहीं सोच सकता है। हॉलीवुड का भी वो बड़ा नाम बन चुके है।
इस समय द रॉक कई बड़ी फिल्मों में काम कर रहे है। WWE में वापसी के बारे में कोई एलान उनकी तरफ से नहीं हुआ है। लेकिन उम्मीद है कि वो रॉयल रंबल 2019 में वापसी करेंगे।
WWE और TLC की सभी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Published 08 Dec 2018, 19:30 IST