5 दिलचस्प तरीके जिनसे द शील्ड को दोबारा इस वक्त अलग किया जा सकता है

जिस पल का लंबे वक्त से WWE यूनिवर्स इंतजार कर रहा था उस पल का गवाह समरस्लैम के बाद हुई रॉ बना। करीब 10 महीनों के बाद एक बार फिर से शील्ड ने WWE में कदम रख दिया और ये वापसी शील्ड की सबसे धमाकेदार वापसी में से एक हैं। समरस्लैम से पहले वाली रॉ में डीन एम्ब्रोज ने कमबैक किया था और समरस्लैम के बाद हुई रॉ में शील्ड ने तूफानी अंदाज में अपना परचम लहराया। रॉ में रोमन रेंस यूनिवर्सल टाइटल को फिन बैलर के खिलाफ डिफेंड कर रहे थे। मैच के तुंरत बाद मिस्टर मनी इन द बैंक ब्रॉन स्ट्रोमैन आ गए और अपने कॉन्ट्रैक्ट को कैश करवाने लगे। सभी को लगा था कि अब रेंस 24 घंटे के अंदर टाइटल को हार जाएंगे लेकिन मुकाबले की बेल बजने से पहले शील्ड का म्यूजिक बज गया और सैथ रॉलिंस -डीन एम्ब्रोज अपने तीसरे मेंबर रोमन रेंस की मदद करने के लिए बाहर आए। तीनों ने ब्रॉन स्ट्रोमैन को बुरी तरह इसके बाद पीटा। पिछले बार जब शील्ड टूटी थी तो सैथ रॉलिंस की वजह से। और अब शील्ड के लिए WWE का प्लान क्या होगा ये फैंस के दिमाग में लगातार चल रहा है। अब विलन कौन बनेगा? ये सबसे बड़ा सवाल है। आइए जानते वो पांच तरीके जिससे शील्ड फिर से अलग हो सकती है।

Ad

#सैथ रॉलिंस फिर से अथॉरिटी से हाथ मिला लें

ये स्टोरीलाइन एक बार हम देख चुके है। फैंस इसे दोबारा नहीं देखना चाहते हैं। लेकिन जब ये स्टोरीलाइन चली थी तो इस जबरदस्त सफलता मिली। WWE में कुछ भी हो सकता है। फैंस सोच रहे है कि डीन एंब्रोज इस बार विलन बनेंगे लेकिन हो सकता है कि सैथ रॉलिंस फिर से विलन बन जाएं। अगर ऐसा होता है तो फिर एक बार और शानदार स्टोरीलाइन फैंस को देखने को मिलेगी।

#डीन एंब्रोज हील बन जाएं

शील्ड एक हो चुकी हैं। और डीन एंब्रोज विलन बनेगा इसकी गारंटी सभी ले रहे है। अब वो ही यहां तहलका मचा सकते है। समरस्लैम में फैंस इसका इंतजार कर रहे थे लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं। शायद शील्ड को एक बार फिर एक कर के शायद डीन एंब्रोज के लिए WWE ने ये प्लान किया हो। डीन एंब्रोज के लुक को भी देखकर लग रहा है कि वो हील टर्न लेंगे। अब देखना होगा कि फैंस को ये पल कब देखने को मिलेगा।

#रोमन रेंस जाकर पॉल हेमन के साथ जोड़ी बनाए और शील्ड टूट जाए

ये भी एक मौका बन सकता है जब शील्ड अलग हो सकती है। पॉल हेमन का क्या आगे किरदार होगा ये किसी को नहीं पता। क्योंकि लैसनर अब WWE में नजर नहीं आएंगे। पॉल हेमन हो सकता है कि रोमन रेंस के साथ मिला लें। जिसके बाद शील्ड फिर से अलग हो जाए।

#किसी को फिर से चोट लग जाए

WWE सुपरस्टार्स को इंजरी से गुजरना पड़ता है। रिंग में हर वक्त काम करना काफी मुश्किल है। फैंस ऐसा नहीं चाहते लेकिन सच में किसी को इंजरी आ गई तो। पिछले साल कुछ ऐसा ही हुआ था। पहले रोमन रेंस बीमारी के कारण बाहर हो गए। और इसके बाद डीन एंब्रोज 9 महीने के लिए इंजरी के कारण बाहर हो गए। शील्ड उस समय अलग हो गई थी। इस समय भी ऐसा हो सकता है।

#किसी एक को स्मैकडाउन में ड्राफ्ट कर दिया जाए

स्मैकडाउन को किसी बड़े सुपरस्टार की सख्त जरूरत है। एजे स्टाइल्स ने स्मैकडाउन को बचा कर रखा हुआ है। ये तीनों काफी शानदार सुपरस्टार है। फैंस की नजरें हमेशा इन पर लगी रहती है। अगल शील्ड को अलग करना हुआ तो ये भी एक मौका है कि तीनों में से एक को स्मैकडाउन में ड्राफ्ट कर दिया जाए और फिर ये अलग अलग यहां फाइट करेंगे।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications