जापान में हाल ही में रॉ का शानदार लाइव इवेंट हुआ था। जिसके बाद WWE शील्ड के सदस्य सैथ रॉलिंस, डीन एंब्रोज और रोमन रेंस का शानदार फुटेज रिलीज किया है।
दो हफ्ते पहले ही शील्ड का रीयूनियन हुआ है। ये रीयूनियन तब हुआ जब ब्रॉन स्ट्रोमैन अपना मनी इन द बैंक कैश इन कराने रोमन रेंस के खिलाफ हुए। तब लगा था कि ब्रॉन स्ट्रोमैन कैश इन करा ही लेंगे लेकिन सैथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज ने एंट्री कर उन्हें बचा लिया। तीनों ने मिलकर ट्रिपल पॉवरबॉम्ब दिया। इसके बाद शील्ड का स्ट्रोमैन के साथ अच्छा फ्यूड शुरू हो गया। मैकइंटायर और जिगलर भी अब स्ट्रोमैन के साथ मिल गए है। रॉ में लगातार दो हफ्तों से शील्ड की बुरी तरह पिटाई हो रही है।
जापना के ओसाका में रोमन रेंस का मुकाबला ब्रॉन स्ट्रोमैन के साथ हुआ। मैकइंटायर और जिगलर ने इस मैच में दखल दे दी। डिस्क्वालिफिकेशन के जरिए ये मैच रोमन रेंस ने जीत लिया। तीनों मिलकर रोमन रेंस को मार रहे थे। इसके बाद सैथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज आ गए और फिर उन्होंने मारना शुरू कर दिया। मैकइंटायर को इन्होंने ट्रिपल पॉवरबॉम्ब देकर शो खत्म किया।
WWE ने जो फुटेज रिलीज किया है वो मैच के बाद का है। जिसमें शील्ड WWE यूनिवर्स के साथ हाथ मिला रहे है और अपना साइन उन्हें बता रहे है। इसमें काफी बच्चे भी शामिल है। ये काफी शानदार फुटेज इनका है।