WWE में हमेशा की तरह अगर सबसे प्रसिद्ध सुपरस्टार्स की बात की जाए तो फैंस के दिमाग में अंडरटेकर का ही नाम आता है। पिछले कई दशक से उन्होंने फैंस के दिलों में राज किया है। आज भी वो काफी फिट है। WWE को उन्होंने जबरदस्त बिजनेस कर के दिया है। और साथ ही कई ऐतिहासिक फाइट उन्होंने यहां लड़ी है। 6 अक्टूबर को होने वाले सुपर शो डाउन में इस बार उनका मुकाबला ट्रिपल एच के साथ होगा। फैंस इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे है।
WWE में अंडरटेकर का मुकाबला कई दिग्गजों के साथ हुआ है। कई फ्यूड आज भी फैंस के जेहन में गूंजती है। WWE ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पेज पर अंडरटेकर के पांच बड़े दुश्मनों की लिस्ट जारी की है। जैसा की हम सभी जानते है इस लिस्ट में पहला नंबर ट्रिपल एच का ही है। ट्रिपल एच और अंडरटेकर की दुश्मनी WWE में काफी प्रसिद्ध रही है। दूसरी नंबर पर शॉन माइकल्स को इस लिस्ट में रखा गया है। अभी भी रॉ में शॉन माइकल्स और अंडरटेकर रिंग में नजर आए थे। दोनों के बीच बहुत कहासुनी हुई है। अफवाहों की मानें तो रैसलमेनिया 35 में इन दोनों का मुकाबला हो सकता है।
वहीं तीसरे नंबर पर केन को रखा गया है। अंटरटेकर और केन भाई है। इस लिहाज से ये फ्यूड काफी जबरदस्त रही थी। इन दोनों की स्टोरीलाइन को फैंस आज भी याद करते है। चौथे नंंबर पर इस लिस्ट में मैनकाइंड हैं। मैनकाइंड ने भी अंडरटेकर को जबरदस्त चुनौती दी थी। जिस वजह से इनकी दुश्मनी इतिहास के पन्नों में छा गई थी। पांचवें नंबर पर इस लिस्ट में लैसनर को रखा गया है। लैसनर ने हालांकि वो काम किया था जो कोई नहीं कर पाया था। उन्होंने अंडरटेकर की रैसलमेनिया स्ट्रीक तोड़ दी थी।
Published 10 Sep 2018, 21:30 IST