WWE TLC में कर्ट एंगल को शामिल करने पर बोले डेनियल ब्रायन

Ankit

WWE ने सभी फैंस को हैरान कर दिया जब उन्होंने TLC पीपीवी के लिए बड़े बदलाव का एलान किया, कुछ सुपरस्टार की तबीयत खराब है जिसके लिए इस इवेंट के प्लान में फेरबदल हो गया है। रॉ जनरल मैनेजर कर्ट एंगल को रोमन रेंस की जगह मेन इवेंट में होने वाले 3 ऑन 5 हैंडीकैप मैच में शामिल किया गया। वहीं कर्ट एंगल को मैच में शामिल करने के बाद ब्लू ब्रांड के जनरल मैनेजर डेनियल ब्रायन ने ट्विटर पर प्रतिक्रिया दी है-

कर्ट एंगल ने WWE में आखिरी मैच साल 2006 में लड़ा था। कर्ट का आखिरी मैच ECW लैजेंड साबू के खिलाफ हुआ था, जिसके बाद कर्ट एंगल ने इम्पैक्ट रैसलिंग की तरफ रुख किया था। डेनियन ब्रायन ने सोचने वाला इमोजी पोस्ट किया है जो काफी अच्छा लग रहा है। उम्मीद की जा रहा है कि कर्ट के बाद अब डेनियल ब्रायन भी रिंग में वापसी कर लेंगे लेकिन अभी तक WWE मेडिकली स्टाफ ने उन्हें मंजूरी नहीं दी है। डेनिय ब्रायन की कहासुनी स्मैकडाउन लाइव में केविन ओवंस और सैमी जेन के साथ हुई, जिसके बाद कयास लगाया जा रहा है कि ब्रायन वापसी कर अपने दुश्मनों से बदला लेंगे। बस कुछ घंटों बाद टेबल, लैडर और चेयर पीपीवी शुरु हो जाएगा। अब देखना होगा कि मेन इवेंट में होने वाले हैंडीकैप मैच में क्या देखने को मिलता है और किस प्रकार से ब्रे वायट के बाहर होने के बाद एजे स्टाइल्स TLC में फिन बैलर के खिलाफ प्रदर्शन करते है। जबकि असुका के भी डेब्यू पर भी खासी निगाहें होंगी।