WWE Money in the Bank 2023 में होगा बहुत बड़ा उलटफेर, फैंस को मिल सकता है चौंकाने वाला सरप्राइज

Pankaj
WWE Money in the Bank 2023 में फैंस को आएगा मजा
WWE Money in the Bank 2023 में फैंस को आएगा मजा

Money in the Bank: WWE Money in the Bank 2023 का आयोजन 1 जुलाई को लंदन में होगा। इससे पहले रॉ (Raw) और स्मैकडाउन (SmackDown) का केवल एक-एक एपिसोड होगा। मौजूदा रिपोर्ट में अब एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है।

Xero News ने अपनी रिपोर्ट में बड़ी खबर दी है। कोडी रोड्स और डॉमिनिक मिस्टीरियो के बीच मुकाबला होगा। कहा जा रहा है कि कोडी जीत हासिल कर लेंगे। ये भी कहा जा रहा है कि मेंस लैडर मैच के विजेता एलए नाइट होंगे। हालांकि रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि इन दोनों सुपरस्टार्स को निराशा हाथ लग सकती है। WWE ने कुछ और सरप्राइज प्लान किया है। कहा जा रहा है कि शो में कुछ और भी बढ़ा हो सकता है।

शो में सैथ रॉलिंस अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को फिन बैलर के खिलाफ डिफेंड करेंगे। रोंडा राउज़ी और शेना बैज़लर विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप को लिव मॉर्गन और राकेल रॉड्रिगेज़ के खिलाफ डिफेंड करेंगे। रोमन रेंस और सोलो सिकोआ का मुकाबला द उसोज़ के साथ होगा। इनमें से किसी भी मैच में फैंस को बड़ा सरप्राइज मिल सकता है। मुकाबलों में किसकी जीत होगी ये भी प्रेडिक्ट करना बहुत मुश्किल है। कहा जा रहा है कि विमेंस लैडर मैच की विजेता इयो स्काई बनेंगी।

WWE Money in the Bank 2023 में किसकी होगी वापसी?

WWE ने लंदन के फैंस के लिए कुछ ना कुछ बड़ा सरप्राइज जरूर प्लान किया होगा। ड्रू मैकइंटायर शो में वापसी कर सकते हैं। रैंडी ऑर्टन का नाम भी लिया जा रहा है कि वो भी फैंस को तोहफा दे सकते हैं। रोमन रेंस के मैच में भी फैंस को मजा आएगा। द उसोज़ को वो किस तरह सबक सिखाएंगे ये भी देखना होगा। द ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन में बहुत मजा आ रहा है। मेंस लैडर मैच में अब लोगन पॉल भी शामिल हो गए है। पहले एलए नाइट को विजेता के रूप में देखा जा रहा था लेकिन अब पॉल का नाम भी लिया जा रहा है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now