WWE में अथॉरिटी का रोल काफी ज्यादा अहम होता है। ऑन-स्क्रीन लिए जाने वाले कई महत्वपूर्ण फैसले अथॉरिटी या ऑफिशियल्स ही लेते हैं। मौजूदा समय में रॉ (Raw) और स्मैकडाउन (SmackDown) में यह जिम्मेदारी एडम पीयर्स (Adam Pearce) निभा रहे हैं। इस हफ्ते से पहले तक सोन्या डेविल (Sonya Deville) उनका साथ दे रही थीं, लेकिन अब उन्हें उनकी पोजिशन से फायर किया जा चुका है। हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब किसी अथॉरिटी को निकाला गया है। इससे पहले भी ऐसा कई बार देखा जा चुका है। यहां तक कि एक बार कंपनी के मालिक विंस मैकमैहन को भी फायर कर दिया गया था। इस आर्टिकल में हम ऐसे ही 10 मौकों के बारे में बताएंगे जब WWE अथॉरिटी को निकाला गया:#) 18 जुलाई 2011 को हुए Raw के एपिसोड में ट्रिपल एच ने विंस मैकमैहन को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का फैसला बताते हुए विंस मैकमैहन को फायर किया था। #) 26 मई 2014 को हुए Raw के एपिसोड में पहले केन ने ब्रैड मैडॉक्स को चोकस्लैम दिया और फिर उनके ऊपर टूम्बस्टोन पाइलड्राइवर मूव लगाया। इसके बाद स्टैफनी मैकमैहन ने उन्हें फायर कर दिया। #) 1998 में हुए Raw के एपिसोड में विंस मैकमैहन ने शॉन माइकल्स को निकाला था। #) अक्टूबर 2011 में हुए Raw के एपिसोड में विंस मैकमैहन ने ट्रिपल एच को फायर किया था। #) जुलाई 2013 में Raw के एपिसोड में स्टैफनी मैकमैहन ने विकी गुरेरो को निकाल दिया गया था और उनकी जगह ब्रैड मैडॉक्स को नया जनरल मैनेजर बनाया था। #) 9 मई 2022 को हुए Raw के एपिसोड में एडम पीयर्स ने सोन्या डेविल को अपनी पावर का गलत इस्तेमाल करने के लिए फायर करने का ऐलान किया। WWE@WWEWelp.@SonyaDevilleWWE #WWERaw@ScrapDaddyAP1299274Welp.@SonyaDevilleWWE #WWERaw@ScrapDaddyAP https://t.co/iIHjuu0sIg#) जुलाई 2004 में SmackDown के एपिसोड में विंस मैकमैहन ने कर्ट एंगल को निकालने का ऐलान किया था। #) No Way Out 2012 में जॉन सीना ने बिग शो को हराया था और इसके बाद ही विंस मैकमैहन ने जॉन लॉरिनटिस को फायर किया था। #) 20 मार्च 2017 को हुए Raw के एपिसोड में स्टैफनी मैकमैहन ने WWE दिग्गज मिक फोली को फायर किया था। WWE@WWE"I've got TWO WORDS for you...YOU'RE FIRED!" - #RAW Commish @StephMcMahon just turned @RealMickFoley's leave of absence into termination!1115571"I've got TWO WORDS for you...YOU'RE FIRED!" - #RAW Commish @StephMcMahon just turned @RealMickFoley's leave of absence into termination! https://t.co/CKYWUqfCQL#) दिसंबर 2005 में Raw के एपिसोड में विंस मैकमैहन ने एरिक बिशफ को निकाला था और इसके बाद सीना ने बिशफ को AA दिया था। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।