'ब्रदर्स ऑफ़ डिस्ट्रक्शन' के टॉप 5 पल

WWE अपने इतिहास में सफलता का सबसे बड़ा मन्त्र क्या रखता है? ये बड़ा ही कठिन सवाल है, जिसका जवाब, जवाब देने वाले व्यक्ति पर निर्भर करता है। लेकिन मेरे हिसाब से WWE के इतिहास में सफलता का सबसे बड़ा मन्त्र है 'ब्रदर्स ऑफ़ डिस्ट्रक्शन' एंगल। क्यों? क्योंकि बहत लोग मानते हैं कि वास्तविक जीवन में अंडरटेकर और केन भाई हैं। लेकिन ये पता होते हुए भी लोग इन दोनों के बीच के स्टोरीलाइन को बहुत पसंद करते हैं। हम आपके लिए 'ब्रदर्स ऑफ़ डिस्ट्रक्शन' के ऐसे ही टॉप 5 पल लाये हैं: #5 रीयूनियन और फ्लाइंग गोट

Ad
youtube-cover
Ad

रेस्ल्मेनिया 29 में अंडरटेकर सीएम पंक से एक यादगार मुकाबला लड़ रहे थे। अगली रात यानी सोमवार की रॉ में फेनम पर शील्ड ने हमला कर दिया। तभी केन और डेनियल ब्रायन ने आकर अंडरटेकर की मदद की. ये केन और अंडरटेकर का एक साथ काफी यादगार रहा और इसके लिए ब्रायन को भी सभी ने खूब पसंद किया। टेकर और टीम हेल नो उसके बाद शील्ड से एक हफ्ते तक नही भिड़े, और टेकर जीत हासिल नहीं कर पाए थे। फिर इस एकता ने गजब का कमाल किया और शील्ड की टीम से यादगार मुकाबला किया। #4 राईट टू सेंसर बनाम ब्रदर्स ऑफ़ डिस्ट्रक्शन

youtube-cover
Ad

मध्य एटीट्युड एरा के समय मास्क वाले केन का मुकाबला राईट टू सेंसर के सदस्य स्टीवन रिचर्ड्स से हो रहा था। ये हार्डकोर मैच की तरह था जिसमे सुपरस्टार बैकस्टेज से भी लड़ाई कर रहे थे। केन ने इस पूरे मुकाबले में दबदबा बना रखा था, लेकिन तभी आरटीसी के एक और सदस्य ने आकर उन पर हमला कर दिया। केन पर वह दोनों भारी पड़ रहे थे, तभी मैदान बराबर हो गया जब अंडरटेकर वहां दिखाई दिए। जो उस वक्त अमेरिका के बदनाम के तौर पर जाने जाते थे। उन्होंने आराम से आकर अपने भाई की मदद की। जो काफी स्टाइलिश और प्रभावी था। #3 पहला WWE टैग टीम टाइटल

youtube-cover
Ad

ब्रदर्स ऑफ़ डिस्ट्रक्शन की शुरुआत साल 2000 से हुई। उन लोगों ने पहले टीम बनाई फिर बाद में मुख्य रोस्टर में मुकाबला किया। टेकर और केन ने रिकिशी और हकु से पहला मुकाबला मिलकर लड़ा और उसके बाद उन्होंने ट्रिपल एच और ऑस्टिन से भी मिलकर मुकाबला किया। बाद में उन्होंने अपना पहला टैग टीम गोल्ड ख़िताब एज और क्रिस्चियन को हराकर जीता। ये पहला टैग टीम ख़िताब था, जिससे इस यादगार ख़िताब की शुरुआत हुई। ऑस्टिन और ट्रिपल एच ने बाद में इन दोनों भाईयों को हराकर ये टैग टीम ख़िताब छीन लिया। #2 रॉ 1000

youtube-cover
Ad

इस लिस्ट में बिना अंडरटेकर और केन के नाम दर्ज हुए WWE की मंडे नाईट रॉ कभी पूरी ही नहीं होगी। और इसी वजह से इसके 1000वें एपिसोड 2012 में WWE ने इन दोनों भाईयों को शामिल किया था। जिंडर महल, कर्ट हाकिंस, टाइलर रेक्स, हुनिको कैमचो और ड्रियू मैकिन्टेयर इस एपिसोड में केन पर हमला करना चाहते थे, तभी अंडरटेकर वहां आ गये। दोनों भाइयों ने मिलकर हमलावरों को बिना समय लिए छिन्न भिन्न कर दिया और टॉम्बस्टोन पाइलड्राईवर दांव से हाकिंस और हुनिको को चित्त कर दिया। उन्होंने इस 1000वें एपिसोड में अपना सिग्नेचर पोज देकर इसमें पुरानी याद ताज़ा कर दी। #1 पॉल बेयरर को ट्रिब्यूट

youtube-cover
Ad

पॉल बेयरर चरित्र ब्रदर्स ऑफ़ डिस्ट्रक्शन स्टोरीलाइन के प्रणेता थे। पॉल बेयरर रेसलिंग बिज़नस के जाने-माने चेहरे थे उन्होंने अंडरटेकर और केन के करियर को दिशा देने में काफी मदद की थी। और जब बेयरर की मौत हो गयी तो दोनों भाईयों ने मिलकर उन्हें याद किया। साथ इस दिग्गज मेनेजर के प्रति सम्मान व्यक्त किया। सीएम पंक और टेकर के मध्य उस वक्त झगड़ा चल रहा था, और पंक ने ये निर्णय लिया जब टेकर पॉल बेयरर को सम्मान ट्रिब्यूट करेंगे तो वह उसमें दखलंदाजी जरुर करेंगे। जो केन को पसंद नहीं आया और उन्होंने अगली रात को पंक से मुकाबला किया। केन ने टेकर की मदद से इस मुकाबले को जीत लिया और दोनों भाईयों ने बेयरर को भावात्मक ट्रिब्यूट दिया। लेखक-रंजिथ रविन्द्रन, अनुवादक-मनोज तिवारी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications