WWE में इस हफ्ते की बड़ी अफवाहें और उनका विश्लेषण: 31 जनवरी 2017

bray-wyatt-1485698831-800

रॉयल रंबल के बाद अब अफवाहों का बाज़ार फिर से गरम है। रंबल के बाद अब कई चीजों के जवाब मिलने बाकी हैं। हालांकि आने वाले हफ्तों में कुछ चीजें साफ हो सकती हैं। ब्रे वायट इस लिस्ट में चौंकाने वाला नाम है, साथ में इस लिस्ट में कर्ट एंगल और ट्रिपल एच का भी नाम है। तो आइए नज़र डालिए इस हफ्ते की बड़ी अफवाहों पर।

Ad

5- ब्रे वायट का चैम्पियन बनना

मेन रोस्टर में 2 साल से ज्यादा रहने के बाद भी ब्रे वायट तक WWE चैम्पियन नहीं बन पाए है, लेकिन वो हाल में रैंडी ऑर्टन के साथ स्मैकडाऊन टैग टीम चैम्पियन बने थे। वो कम समय के लिए ही चैम्पियन बने, जिसका मतलब उनके लिए कुछ और ही सोचा गया होगा। WWE उन्हें एलिमिनेशन चैंबर में चैम्पियन बना सकती हैं, जिसके बाद वो रैसलमेनिया में रैंडी ऑर्टन से भिड़ सकते हैं, जो भी हो वायट को 2017 में चैम्पियन बनना ही होगा।
Ad

4- रोमन रेंस और ब्रॉन स्ट्रोमैन के बीच फिउड

roman_reigns_bio-5c14cb3de4bd5254d51975d58576d828-1485698802-800

रॉयल रंबल के बाद अब रोमन रेंस और ब्रॉन स्ट्रोमैन फिउड में आ सकते हैं। इन दोनों को ही रंबल के बाद होने वाले हाउस शो के लिए बुक किया गया है और उसी के साथ उसकी शुरुआत हो सकती हैं। पहले यह अफवाह सामने आई थी कि स्ट्रोमैन को यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए बुक किया जाना था। अगर रेंस रंबल में चैम्पियन बन जाते, तो रैसलमेनिया तक इन दोनों के बीच चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिल सकता था। हालांकि अब इन दोनों को बिना टाइटल के लिए ही लड़ना होगा।

3- साशा बैंक्स के लिए बड़े प्लान

sasha-banks-banner-1485698779-800

साशा बैंक्स रॉयल रंबल में नाया जैक्स के साथ प्री शो का हिस्सा थी। साशा और शार्लेट के बीच एक जबरदस्त फिउड हुई, जोकि पीपीवी का मेन इवेंट भी था। कुछ अफवाहों के मुताबिक उन्हें सजा मिल रही है, तो कुछ के मुताबिक चिंता की कोई बात नहीं है। WWE ने साशा के लिए कुछ बड़ा सोच रखा है और इसलिए उन्हें रंबल में छोड़ दिया गया था। रैसलमेनिया को देखते हुए वो एक बार चैंपियनशिप के लिए आगे आ सकती हैं और फैंस को शार्लेट, नाया जैक्स, बेली और बैंक्स के बीच फैटल 4वें मैच देखने को मिल सकता हैं।

2 - ट्रिपल एच की रिटायरमेंट

hhh-1448047544-800-1485698724-800

ट्रिपल एच, सैथ रॉलिंस के साथ अपनी फिउड के कारण एक बार फिर रैसल करने के लिए तैयार है। इन दोनों के बीच मैच रैसलमेनिया में हो सकता है, फैंस के लिए यह अच्छी खबर हैं। अफवाहों के मुताबिक ट्रिपल एच रिटायरमेंट के बारे में सोच रहे और कुछ लोगों के मुताबिक रॉलिंस के साथ उनका आखिरी मैच होगा। जितना काम ट्रिपल एच करते हैं, उसे देखते हुए उनका यह फ़ैसला सही भी लगता है। अगर रॉलिंस, ट्रिपल एच को रिटायर करने में कामयाब होते है, तो यह उनके करियर के लिए काफी अच्छा होगा।

1- रैसलमेनिया 34 के मेन इवेंट में कर्ट एंगल

kurt-angle-tna.0-1485698639-800

कर्ट एंगल को 2017 के हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया और अफवाहें यह भी है कि एंगल रैसलमेनिया 33 में लड़ते नज़र आ सकते हैं। इस हफ्ते यह खबर सामने आई है क्या एंगल WWE के साथ लंबे समय के लिए जुड़ सकते हैं। एंगल अगले साल रैसलमेनिया के मेन इवेंट का हिस्सा होंगे और वो उनका आखिरी मैच भी होगा। वो WWE के 2K गेम का फेस हो सकते हैं। रैसलमेनिया 33 में WWE ने स्टार पैक शो बुक कर रखा है, जोकि सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती हैं, इसलिए एंगल को रैसलमेनिया 34 में बुक करना अच्छा फ़ैसला हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications