WWE में इस हफ्ते की अफवाहें और विश्लेषण: 31 मई, 2016

1978885_766746543350368_7706763491255015570_n-1464508121-800

WWE द्वारा की गई ब्रांड स्पिल्ट की घोषणा के बाद से इस हफ्ते काफी रूमर सुनने को मिले। कुछ टाइम पहले तक ब्रांड स्पिल्ट होने की खबर आई थी, लेकिन WWE ने इसे ड्रॉप कर दिया था, फिर एक दम इस खबर का आना फैंस के लिए किसी अचंभे से कम नहीं था। साथ ही में कुछ हफ्तों में होने वाले मनी इन द बैंक के लिए भी कई रूमर्स सुनने में आए हैं। इस हफ्ते जॉन सीना की वापसी, बातचीत के लिए सबसे बड़ा टॉपिक था। अगर आप रूमर्स को पसंद करते हैं, तो इस हफ्ते इसमें कोई कमी नहीं थी। नज़र डालते हैं इस हफ्ते के सबसे बड़े रूमर्स पर। 1- रिक फ्लेयर को नई ज़िम्मेदारी पिछले हफ्ते WWE ने रिक फ्लेयर और शार्लेट को अलग कर एक नई दिशा में कदम बढ़ाया हैं। फ्लेयर के पास अब मेन रोस्टर में करने के लिए कुछ खास बचा नहीं है। इसलिए WWE उनके लिए कुछ अलग सोच रही है। फ्लेयर जैसे अनुभवी स्टार ब्रांड स्पिल्ट होने पर एक अहम भूमिका निभा सकते है। उन्हें शार्लेट के बिना ही इस्तेमाल किया जाएगा। डाना ब्रूक को अभी शार्लेट के जोड़ीदार के रूप में ही रखा जाएगा। डाना अभी भी रैस्लर के रूप में इम्प्रूव कर रहीं है। 2- तीन सुपरस्टार्स के लिए कुछ अलग प्लान aj-styles-1-1464508153-800 जिन तीन सुपरस्टार्स जिनके लिए इस समय अलग प्लैन बनाए जा रहें है। पहले है केविन ओवंस जिनके बारे में आगे बात करेंगे। दूसरे हैं ब्रे वायट जिनकी वापसी जल्दी ही होने वाली हैं और चौंकाने वाली बात है उनका विलेन के रूप में वापसी करना। तीसरे सुपरस्टार है एजे स्टाइल्स, जो कि हाल ही में दो पे पर व्यू में रोमन रेंस से हार चुके हैं। WWE का विशवास अभी भी एजे पर है और वो आने वाले महीनों में उन्हें मेनइवेंट स्टार के रूप में उतार सकती हैं, खासकर ब्रांड स्पिल्ट को देखते हुए। 3- समरस्लैम के लिए प्लानिंग 2d66f85f2da42f953d4624dce8afe7f2_crop_north-1464508202-800 जॉन सीना और रोमन रेंस के बीच समरस्लैम में होने वाले मैच के रूमर्स पर फिलहाल ब्रेक लग गया हैं। WWE दोनों सुपरस्टार्स के लिए कुछ अलग सोच रहीं हैं। सैथ रोलिन्स की वापसी के बाद से रोमन रेंस के साथ उनकी दुश्मनी को आगे बढ़ाया जा रहा हैं और इन दोनों का मैच मनी इन द बैंक में रखा गया हैं। इस कहानी को यही पर खत्म नहीं किया जाएगा, इन दोनों के बीच आगे भी कई मैच देखने को मिलेंगे जो समरस्लैम तक चलेगा। ब्रोक लैसनर की भी उस पे पर व्यू में अहम भूमिका निभाने की उम्मीद है, अभी उनका प्रतिद्वंधी नहीं चुना गया है। ब्रे वायट का नाम इनके खिलाफ सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। 4- केविन ओवंस का मनी इन द बैंक जीतना kevin-steen-600x300-1464508274-800 पिछले हफ्ते की रॉ में सबसे बड़ा रूमर केविन ओवंस को लेकर था। मनी इन द बैंक मैच के लिए केविन ने एजे को हराया था। तभी से यह कयास लगाए जा रहे है की वो मनी इन द बैंक मैच जीतेंगे। ओवंस ने जॉन सीना के खिलाफ अपना आगाज किया था, उसके बाद से वो किसी अहम भूमिका में नज़र नहीं आए हैं। विंस मैकमहन की नजरे ओवंस पर है। मौजूदा रोस्टर में केविन ओवंस जैरिको के बाद सबसे अच्छे हील हैं। ओवंस का ब्रीफ़केस जीतना उनके लिए काफी फ़ायदेमंद होगा और फैंस को इससे कोई दिक्कत भी नहीं होगी। 5- रोमन रेंस और जॉन सीना को अलग अलग ब्रांड में इस्तेमाल करना roman-reigns-triple-h-1464508316-800 WWE में जो इस समय सबसे बड़ा रूमर चल रहा है, जो इंटरनेट पर सुनामी की तरह फैल रहा हैं। रूमर की मानें तो जॉन सीना को मंडे नाइट का ब्रांड और रोमन रेंस को स्मैकडाउन के ब्रांड के रूप में इस्तेमाल करना। इसके पीछे का आइडिया इन दोनों क्मो लंबे समय तक एक दूसरे से अलग रखा जाए, ताकि जब यह एक दूसरे से भिड़े तो कंपनी के लिए फाएदेमंद साबित हो। कंपनी इसके साथ ही दो अलग चैंपियनशिप पर भी विचार कर रही हैं। लेखक - रंजीत, अनुवादक- मयंक महता

Edited by Staff Editor
App download animated image Get the free App now