WWE में इस हफ्ते की अफवाहें और विश्लेषण: 7 अगस्त, 2016

इस हफ्ते WWE की काफी सारी अफवाहों की बारे में बाते हुई। ब्रैंड स्पलिट को अब धीरे-धीरे अच्छा फीडबैक मिल रहा है और समरस्लैम तक इसके और अच्छा होने की उम्मीद है। इस हफ्ते चर्चा का सबसे बड़ा केंद्र समरस्लैम था। फैंस के बीच समरस्लैम के नतीजे और उसके मैचों को लेकर काफी ज्यादा चर्चा हुई। इन सबके बीच पॉल हेमन और निकी बैला के कॉन्ट्रैक्ट पर भी बात हुई। स्मैकडाउन की नई चैंपियंशिप्सभी चर्चा का आकर्षण रही। इस हफ्ते की अफवाहों और उनके विश्लेषण पर नजर डालते हैं। # निकी बैला की वापसी rum 1 निकी बैला को हाल ही में ट्रेनिंग के लिए क्लियर किया गया, अब उनका विश्लेषण किया जाएगा। इसकी नतीजों को देखकर ही WWE तय करेगी कि निकी बैला फिर से रैसलिंग करेंगी या नहीं। अगर वो क्लियर हो जाती हैं तो उन्हें स्मैकडाउन में रखा जाएगा। अफवाहें सामने आई हैं कि निकी बैला स्मैकडाउन में कंपनी का फेस होंगी, लेकिन वो पहले की तुलना में कम मैच लड़ेंगी। WWE स्मैकडाउन के लिए नई चैंपियनशिप लाने की तैयारी कर रही है। निकी के आने से कंपनी को काफी फायदा होगा। # हीथ स्लेटर का क्या होगा ? rum 2 हीथ स्लेटर "हॉटेस्ट फ्री एजेंट" एंगल कुछ महीनों के लिए जारी रहेगा। अफवाहें सामने आई थी कि स्लेटर को इवोल्व में दिखाया गया। ये WWE का आइडिया है। अभी के हालातों को देखने हुए स्टेलर अगले हफ्ते रायनो के खिलाफ मैच नहीं जीतने वाले। रोड्रिक स्ट्रॉन्ग WWE जॉइन करने वाले हैं। पिछले महीने रिंग ऑफ ऑनर ने एलान किया था कि वो कंपनी छोड़ रहे हैं, जिसके बाद काफी तरह की बातें सामने आई कि वो WWE में जा रहे हैं। # WWE स्मैकडाउन की नई चैंपियनशिप पर अपडेट rum 3 WWE स्मैकडाउन के लिए नई टैग टीम टीम चैंपियनशिप और विमेंस चैंपियनशिप लाने के बारे में सोच रही है। अभी कुछ सामने नहीं आया है कि उन्हें क्या नाम दिया जाएगा, लेकिन ये सब समरस्लैम के बाद ही होगा। WWE समरस्लैम की तैयारी में जुट गई है। अभी WWE चैंपियनशिप डीन एम्ब्रोज के पास है। कयास लगाए जा रहे हैं कि WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को ज्यादा महत्व देगी। हालांकि दोनों ही ब्रैंड्स को उतना ही महत्व दिया जाएगा। # पॉल हेमन के कॉन्ट्रैक्ट की जानकारी rum 4 WWE में पॉल हेमन के कॉन्ट्रैक्ट ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। ब्रॉक लैसनर की वापसी नजदीक आ रही थी, लेकिन पॉल हेमन को लेकर किसी को जानकारी नहीं था। लेकिन ब्रॉक लैसनर के साथ पॉल हेमन आए और अफवाहों पर यकीन किया जाए तो ऐसा नया कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के बाद हुआ है। WWE के बाहर काम करने की वजह से भी हेमन पर दबाव था। वो दोनों ही पार्टियों के लिए काम कर रहे थे, जिसको लेकर किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा जा रहा था। जिसके बाद ब्रॉक लैसनर के कहने पर उन्हें फिर से साइन किया गया। # समरस्लैम और उसके बाद का प्लान rum 5 WWE का मौजूदा प्लान है कि समरस्लैम में फिन बैलर यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीतें। लेकिन अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि WWE मैच के एंड को कैसे बुक करेगी। रैंडी ऑर्टन और एजे स्टाइल्स द्वारा अपने-अपने मैच जीतने की उम्मीद है। ब्रॉक लैसनर पर रैंडी ऑर्टन की जीत काफी लोगों को चौंका सकती है। लेकिन कहानी में कभी-भी कुछ भी हो सकता है। समरस्लैम के बाद ऑर्टन और एजे स्टाइल्स लड़ते हुए नजर आएंगे। समरस्लैम के बाद जॉन सीना के भविष्य के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता, ऐसा लग रहा है कि वो बैकलैश को मिस कर सकते हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications