सुपरस्टार के शेकअप को लेकर अफवाह
पिछले हफ्ते से इंटरनेट पर सुपरस्टार के शेकअप की चारों तरफ चर्चा चल रही है। प्रो-रैसलिंग शीट, रैसलिंग ऑब्जर्वर और केजसाइड के सूत्रो से भी कुछ खबरें आई है। सबसे ज्यादा चर्चा सैथ रॉलिंस, एजे स्टाइल्स, एलेक्सा ब्लिस औऱ शार्लेट फ्लेयर के अपने-अपने ब्रांड बदलने की उम्मीद है। यह चार नाम सुपरस्टार शेकअप के लिए अफवाह में है और यह सुपरस्टार के शेकअप के लिए हेडलाइन बन सकते है। रॉलिंस के लिए रॉ पर कुछ नहीं रहा है उनकी स्टार पॉवर को देखते हुए स्मैकडाउन जाने से ब्रांड को फायदा रहेगा।