WWE के पूर्व चैंपियन और कंपनी के COO ट्रिपल एच अब भारत दौरा करने वाले हैं। ट्रिपल एच ने इंडिया टूर की जानकारी अपने ऑफिशियली ट्विटर अकाउंट से दी है। WWE भारतीय फैंस के लिए लाइव इवेंट करने वाली है जिसके चलते ट्रिपल एच भारत में दस्तक दे रहे हैं। Just landed in London....Thanks for the light show during my entrance to the U.K. Leave tomorrow for Mumbai, top that India. pic.twitter.com/QWOUDi8GHd — Triple H (@TripleH) October 1, 2017 ट्रिपल एच WWE के दौरे से पहले सारे इंतजाम देखने के लिए यहां पहुंच रहे हैं। इससे पहले भी ट्रिपल एच ने आईपीएल की टीम मुंबई इंडियस को WWE के बेल्ट देकर, भारत के प्रति अपनी लोकप्रियता साबित की थी। अपने इवेंट को शानदार बनने के लिए कंपनी ने इस बार भारत का रुख किया है। कुछ साल पहले भी WWE ने भारतीय फैंस के लिए दिल्ली में लाइव इवेंट्स किए थे। आपको बता दें कि WWE 6 और 7 दिसंबर को भारत में लाइव इवेंट्स करने के लिए आ रही है। ये लाइव इवेंट्स दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में होंगे। इस स्टेडियम में करीब 14 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था है। बताया जा रहा है कि ब्लू ब्रांड के एकसक्लूसिव पीपीवी हैल इन ए सेल में भारतीय मूल के चैंपियन जिंदर महल अगर अपने खिताब को नाकामुरा के खिलाफ डिफेंड करने में सफल होते है, तो वो भारतीय दौरे पर फिन बैलर के खिलाफ लड़ सकते हैं। इतना ही नहीं इस अनुमानित बड़े मैच के अलवा रोमन रेंस, ब्रॉन स्ट्रोमैन, एलेक्सा ब्लिस, डीन एम्ब्रोज़, सैथ रॉलिंस, साशा बैंक्स, द मिज़ और बेली जैसे बड़े सुपरस्टार भारत दौरे पर आ सकते हैं। खैर, पिछली बार जब WWE ने भारत में कदम रखा था, तब रोमन रेंस को काफी पसंद किया था, अब देखना होगा कि इस बार के लाइव इवेंट्स को इंडिया की जनता किस तरह से पसंद करती है।