WWE दिग्गज Triple H ने पूर्व टैग टीम चैंपियंस को अलग करने का लिया फैसला, फेमस Superstars ने जताई असहमति

Ujjaval
WWE दिग्गज ट्रिपल एच ने अल्फा अकादमी को अलग करने का निर्णय लिया
WWE दिग्गज ट्रिपल एच ने अल्फा अकादमी को अलग करने का निर्णय लिया

Alpha Academy: WWE में हाल ही में एक प्रसिद्ध टैग टीम को अलग करने का प्लान बना लिया है। दरअसल, ट्रिपल एच (Triple H) पूर्व Raw टैग टीम चैंपियंस द अल्फा अकादमी (The Alpha Academy) को अलग करना चाहते हैं। बैकस्टेज दोनों ही सुपरस्टार्स को अलग-अलग रोल देने की चर्चा चल रही है। कई सारे फैंस के लिए यह बुरी खबर होगी।

WRKD Wrestling ने हाल ही में ट्विटर पर बड़ा अपडेट दिया। उन्होंने बताया चैड गेबल को सिंगल्स स्टार रूप में पुश देने की चर्चा चल रही है। इसी कारण उन्हें अलग करने की प्लानिंग बनाई गई है। हालांकि, रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि ओटिस और गेबल अलग होने के खिलाफ हैं क्योंकि असल जीवन में वो अच्छे दोस्त हैं। वो ट्रिपल एच और मैनेजमेंट के निर्णय से असहमत नज़र आ रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया,

"चैड गेबल को एक सीरियस सिंगल्स स्टार के रूप में पुश देने और ओटिस को मैक्सिमम मेल मॉडल्स के साथ डालकर कॉमेडी रोले में बुक करने की चर्चा चल रही है। गेबल और ओटिस अलग होने के खिलाफ हैं, क्योंकि दोनों काफी समय से बहुत करीबी दोस्त हैं।"

यह रहा WRKD Wrestling का ट्वीट:

बहुत समय से इसके संकेत भी देखने को मिल रहे हैं क्योंकि ओटिस अब मैक्सिमम मेल मॉडल्स के साथ नज़र आने में ज्यादा रुचि ले रहे हैं। Raw के आखिरी एपिसोड में मैक्सिमम मेल मॉडल्स, ओटिस के साथ भी नज़र आए थे। फैंस को यह कॉमेडी एंगल पंसद आ रहा है। अभी तक ओटिस और चैड गेबल के बीच उतनी अनबन देखने को नहीं मिली है। ऐसे में अब देखना होगा कि अल्फा अकादमी के दोनों सदस्य आखिर अलग होते हैं, या नहीं।

WWE Raw में अल्फा अकादमी का रन अच्छा रहा है

साल 2022 अल्फा अकादमी के लिए शानदार रहा। उन्होंने साल की शुरुआत में ही RK-Bro को हराकर टैग टीम चैंपियनशिप जीत ली थी। बाद में उनका मनोरंजक रन देखने को मिला और वो कॉमेडी कैरेक्टर में भी नज़र आए। WrestleMania 38 में भी उन्होंने साथ काम किया और इसके बाद फैंस को उनके कई मजेदार सैगमेंट देखने को मिले। शायद अब उनका सफर जल्द ही खत्म होने वाला है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications