अगर आप WWE का एक सुपरस्टार बनना चाहते हैं तो अब WWE एक सौगात लेकर आया है। भारत में WWE के ट्राय आउट शुरु होने वाले हैं जिससे आप भी अपने फेवरेट सुपरस्टार की तरह रैसलिंग कर सकते हैं। यूं कहे कि आप भी जॉन सीना , द रॉक और रोमन रेंस की तरह बन सकते हैं। अक्सर हम टीवी पर रैसलर्स को देखते हैं उनके स्टंट को पंसद करते हैं। उन्हें देखकर काफी फैंस के मन में आता है कि वो भी एक सुपरस्टार बने, जिसके लिए भारत में पहली बार ट्राय आउट हो रहा है। भारत में कहां पर और कब होंगे WWE के ट्राय आउट?भारत में WWE के ट्राय आउट 3 से 5 मार्च 2019 को होने वाले हैं। ये पूरा कार्यक्रम मुंबई शहर में होगा। इसके लिए फॉर्म भरना होगा जिससे WWE कैंडिडेट को सेलेक्ट कर पाएंगे। सेलेक्टेड कैंडिडेट्स को फरवरी के महीने में आगे की जानकारी दे दी जाएगी। ट्राय आउट के फॉर्म में क्या क्या है?WWE ने अपनी बेवसाइट पर ट्राय आउट का फॉर्म रिलीज किया है। इस फॉर्म में अपनी निजी जानकारी के बारे में लिखना है। जैसे, नाम, पता, जन्म तारीख, नागरिकता, फोन नंबर, शहर , पिन कोड जैसे चीजें आपको इसमें भरनी होगी। इसके अलावा मिलट्री,एथलेटिक्स, में अगर आप रहे चुके हैं तो उनके बारे में लिखना है। साथ ही अपनी अच्छी स्किल्स की वीडियो भी इस फॉर्म में पोस्ट करनी है। साथ ही अपनी फोटो और कद काठी के बारे में लिखना है। View this post on Instagram Your dream of becoming a #WWESuperstar is now ready to take flight! #WWETryout, for the first time in #India: 3rd - 5th March, 2019 Application link in bio. A post shared by WWE India (@wweindia) on Dec 2, 2018 at 8:50pm PSTYour dream of becoming a #WWESuperstar is now ready to take flight! #WWETryout, for the first time in #India: 3rd - 5th March, 2019Apply here: https://t.co/CEjniyxNfm pic.twitter.com/YVQ9VGG81p— WWE (@WWEIndia) December 3, 2018ये पहला मौका है जब WWE अपने ट्राय आउट को भारत में कर रहा है। भारत में WWE की लोकप्रियता काफी ज्यादा है। भारतीय मूल के जिंदर महल ने पिछले साल चैंपियनशिप जीती थी। जबकि पिछले साल दिल्ली में लाइव इवेंट हुआ था। भारत की पहली महिला रैसलर कविता देवी भी WWE का हिस्सा है जबकि कुछ भारतीय रैसलर US में WWE के परफॉर्मिंग सेंटर में ट्रेनिंग कर रहे हैं। WWE की बड़ी खबरें और अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें। '