WWE में अगले 2 महीने में होगा चौंकाने वाला बदलाव, रिपोर्ट के जरिए अहम जानकारी आई सामने

wwe ufc merger date revealed
WWE में 2 महीनों में होगा बड़ा बदलाव

WWE: WWE को इसी साल Endevour ग्रुप ने खरीद कर स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स प्रमोशन, UFC की पेरेंट कंपनी भी Endeavor ग्रुप ही है। अब बड़ी खबर सामने आ रही है कि WWE और UFC को आधिकारिक तौर पर एक ही कंपनी बनाए जाने की तारीख सामने आ गई है।

Endeavor ग्रुप ने हाल ही में 2023 की दूसरी तिमाही में किए गए रेवेन्यू को रिलीज़ किया था। उनकी रिपोर्ट में कई विषयों को ध्यान में रखा गया, जिसमें दुनिया के सबसे बड़े प्रो रेसलिंग प्रमोशन के साथ ट्रांजेक्शन के लिए चल रही बातचीत भी शामिल रही। रेवेन्यू के संबंध में जारी की गई रिपोर्ट में देखा गया कि सितंबर 2023 में WWE और UFC को आधिकारिक तौर पर एक कंपनी यानी TKO Group Holdings का नाम देने की संभावना जताई जा रही है।

Endeavor के CEO एरियल इमेनुएल ने ऑफिशियल प्रेस रिलीज़ में कहा,

"हम 2023 की दूसरी तिमाही में हासिल किए गए रेवेन्यू से गदगद हैं और बहुत जल्द TKO Group Holdings को लॉन्च करने जा रहे हैं।"

Endeavor ने इस प्रमोशन की वैल्यू करीब 9 बिलियन डॉलर आंकी थी और इस डील के ऑफिशियल होने के बाद कंपनी की 51% हिस्सेदारी इस ग्रुप के पास चली जाएगी। वहीं UFC और WWE को एक कंपनी के तौर पर देखा जाए तो इसकी वैल्यू करीब 21 बिलियन डॉलर आंकी जा रही है।

Endeavor द्वारा WWE और UFC को एक कंपनी बनाने को लेकर Dana White ने क्या कहा?

Forbes को दिए एक हालिया इंटरव्यू में TKO Group Holdings की रचना को लेकर डैना वाइट ने चर्चा करते हुए बताया कि दोनों कंपनियां उसी तरह काम करना जारी रखेंगी, जैसे पहले से करती आई हैं। उन्होंने कहा:

"जब 2 कंपनियों को साथ लाने की बात होती है, मैं वही करने वाला हूं जो हमेशा करता आया हूं। मैं उसी तरीके से काम करना जारी रखूंगा, जैसे अभी तक करता आया हूं और वो भी अपने हिसाब से अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने का प्रयास करते रहेंगे। मगर जब शहरों की बात आती है और लोग दोनों कंपनियों के शोज़ देखना चाहते हैं तो हम एक ही वीकेंड पर 2 इवेंट्स का आयोजन कर पाएंगे। वहीं जिन बातों पर Endeavor में विचार किया जा रहा है, वो इस कंपनी को खेल जगत में बहुत ऊंचा स्थान दिला देगी।"
App download animated image Get the free App now