काफी समय से चर्चा हो रही थी कि अंडरटेकर कब WWE को अलविदा बोल देंगे लेकिन अब वो पल आ गया है। दिग्गज अंडरटेकर ने WWE से रिटायरमेंट ले ली है और कंपनी ने भी इसे स्वीकार कर लिया है। अंडरटेकर ने अपने रिटायरमेंट की घोषणा लास्ट राइड डोक्यूमेंट्री के दौरान ने की। अंडरटेकर ने साफ किया कि अब उनका काम रिंग में हो चुका है और अब रिंग के लिए उनके पास कुछ नहीं बचा है।लास्ट राइड के फाइनल एपिसोड के बाद WWE मे ऐलान कर दिया है कि टेकर ने संन्यास ले लिया है। WWE ने अपने अंदाज में अंडरटेकर को सम्मान दिया है और #ThankYouTaker का इस्तेमाल किया है।#ThankYouTaker for... pic.twitter.com/otUvugelL3— WWE (@WWE) June 21, 2020अब नहीं दिखेगा WWE में अंडरटेकर का जलवाIn the final episode of #TheLastRide, the @undertaker sheds some light on what's next for 'The Deadman'. pic.twitter.com/hbg5OJchFA— WWE on FOX (@WWEonFOX) June 21, 2020आपको याद होगा रेसलमेनिया 33 में रोमन रेंस के खिलाफ हार के बाद टेकर के लिए बोला जा रहा था कि उन्होंने संन्यास ले लिया है। क्योंकि हार के बाद उन्होंने अपना कोट और हैट को रिंग में रख दिया था। द अंडरटेकर का नाम रेसलिंग की दुनिया में बहुत बड़ा है। करीब 32 साल से द अंडरटेकर का रेसलिंग में जलवा रहा है।कई सुपरस्टार्स उन्हें रिटायर करना चाहते हैं। लास्ट राइड डॉक्यूमेंट्री में कई सुपरस्टार्स इस बात का जिक्र कर चुके हैं। रेसलमेनिया 30 में ब्रॉक लैसनर ने अंडरटेकर की स्ट्रीक तोड़ी थी। इसके बाद वो ब्रे वायट, शेन मैकमैहन, रोमन रेंस, जॉन सीना और एजे स्टाइल्स का सामना कर चुके हैं।रेसलमेनिया 36 में अंडरटेकर और एजे स्टाइल्स के बीच बोनयार्ड मैच हुआ था। इस मैच में अंडरटेकर की जीत हुई थी। ये मैच काफी अलग था। फैंस ने इसे काफी पसंद किया था। अब जब साफ हो गया है कि डैडमेन रिंग में नहीं दिखेंगे उसके बाद से काफी फैंस भावुक हो गए हैं। हालांकि अब देखना होगा कि क्या रिटायरमेंट के बाद भी टेकर WWE में दस्तक देते हैं या नहीं। #ThankYouTaker