WWE न्यूज: अंडरटेकर के WrestleMania 35 मैच को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई

Enter caption

अंडरटेकर को रिंग का बादशाह माना जाता है। पिछले तीन दशकों से वो WWE में राज कर रहे है। इन कई सालों में अंडरटेकर ने रिटायरमेंट के संकेत भी दिए लेकिन कभी ऐसा नहीं हो पाया। वो हर बार रैसलमेनिया के टाइम पर वापसी कर फैंस को चौंकाते आ रहे है। लेकिन इस समय WWE में रहने को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है।

Ad

अंडरटेकर का रिंग करियर काफी शानदार रहा है। उऩ्होंने अपने अंतिम मैच पिछले साल क्राउन ज्वैल और सुपर शो डाउन में लड़े थे। अभी रैसलमेनिया को दो महीने बचे हुए है। लेकिन अंडरटेकर का इस बार रैसलमेनिया 35 में हिस्सा लेना मुश्किल लग रहा है। टेकर इस समय पैसे भी ज्यादा लेते है। वो पर घंटे के हिसाब से अपना भाव तय करते है। स्टारकास्ट में भी वो पिछले साल नजर आए थे।

रैसलिंग ऑब्जर्वर के हालिया एपिसोड में डेव मैल्टजर ने टेकर को लेकर बड़ी जानकारी फैंस के सामने रखी है। रिपोर्ट के अनुसार,"अंडरेटकर या तो रैसलमेनिया में परफॉर्म करेंगे या फिर सऊदी अरब में। सऊदी अरब के शो में WWE को दिक्कत हो सकती है। क्योंकि वहां के प्रिंस ने बहुत ज्यादा पैसा WWE को दिया है। तो इतना जल्दी अंडरटेकर के लिए संभव नहीं है। मेरे हिसाब से रैसलमेनिया 35 में उनका कोई मैच नहीं है। लेकिन उन्हें अंतिम बार एक मैच लड़ना चाहिए। सऊदी अरब जाने से पहले ये काम जरूर होना चाहिए। और इसके बाद रिटायरमेंट ले लेना चाहिए।"

हालांकि रैसलमेनिया 35 में अगर अंडरटेकर का मैच नहीं होता है तो फैंस काफी नाराज होंगे। क्योंकि रैसलमेनिया अंडरटेकर की जान है। ये कहना अभी पूरी तरह मुश्किल है कि वो रैसलमेनिया में नजर आएंगे या नहीं। क्योंकि अभी भी दो महीने बचे हुए है। अंतिम समय में भी उनका मैच बिल्डअप किया जा सकता है। एलिनिमेशन चैंबर के बाद उनका आना भी हो सकता है।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications