अंडरटेकर के लिए WWE में क्या बचा हैं?

रैसलमेनिया 33 में अंडरटेकर ने रिटायरमेंट के संकेत दे दिए थे। फैंस ने भी सोचा था कि वो अब रिंग में कभी नजर नहीं आएंगे। लेकिन रैसलमेनिया 34 में उन्होंने धमाकेदार वापसी करते हुए जॉन सीना को हराया। इस दौरान फैंस ने जैसा सोचा था वैसा नहीं हुआ। अंडरटेकर काफी अच्छे शेप में नजर आए। उनमें अभी भी काफी दम नजर आ रहा था। अभी वो फैंस को जबरदस्त तरीके से आकर्षित कर रहे है। रैसलमेनिया 34 में जॉन सीना को हराकर उन्होंने एक और रैसलमेनिया मोमेंट फैंस को दिया था। इसके बाद उन्होंने ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल में भी रूसेव के साथ मैच लड़ा। यहां भी वो पुराने अंडरटेकर नजर आ रहे थे। उनके मूव्स अभी भी वैसे है जैसे पुराने थे। रूसेव को उन्होंने यहां हराया था। अब इतना करने के बाद फैंस ये सोचने पर मजबूर हो गए है कि अंडरेटकर का WWE में आखिरी मैच कौन सा होगा? उनके लिए WWE में अब और क्या बचा हैं? अगर अभी के हिसाब से देखा जाए तो अंडरटेकर अभी भी परफॉर्म कर सकते है। उनका शरीर अभी भी उनका साथ दे रहा है। स्मैकडाउन के 1000वें एपिसोड में भी वो नजर आ सकते है। आस्ट्रेलिया में होने वाले सुपर शो डाउन में उनका मैच ट्रिपल एच के साथ 6 अक्टूबर को होगा। 15 नवंबर 2016 के बाद वो पहली बार स्मैकडाउन में नजर आएंगे।यहां से वो ट्रिपल एच को ललकार सकते है। इन दोनों की वजह से WWE वहां सभी सीट फुल करना चाहता है। अगर ये इवेंट सफल हो जाता है तो फ्यूचर में वहां इवेंट होते रहेंगे। अंडरटेकर यहां रिंग में नजर आएंगे। लेकिन सवाल ये उठता है कि अंडरटेकर आखिरी बार रिंग में कब नजर आएंगे?

किसी भी इवेंट में अगर अंडरटेकर आते है तो फिर वो शो हिट हो जाता है। WWE के 4 बडे़ इवेंट में वो हमेशा नजर आते है। उनके बिना ये अधूरे लगते है। इसी वजह से आस्ट्रेलिया में होने वाले मेगा इवेंट को भी WWE हिट बनाना चाहता है। इससे WWE को ही फायदा नहीं है बल्कि अंडरटेकर की जिस हिसाब से अभी बॉडी है उस हिसाब से लगता है कि वो खुद इसके बारे में सोचेंगे की कब उन्हें रिटायरमेंट लेना चाहिए।
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications