WWE WrestleMania 38 में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) को हराया था और वो नए यूनिफाइड यूनिवर्सल चैंपियन थे। इसके बाद रोमन रेंस ने रॉ (Raw) में एंट्री की और स्मैकडाउन (SmackDown) के एपिसोड को लेकर बहुत बड़ा ऐलान किया।इस हफ्ते Raw के एपिसोड से पहले ही WWE ने ऐलान किया था कि रोमन रेंस शो में शिरकत करेंगे। रोमन रेंस ने मेन इवेंट में एंट्री की और उनके साथ ब्लडलाइन के दूसरे सदस्य भी थे। रोमन रेंस काफी खुश नजर आए और उन्होंने फैंस को संबोधित करते हुए कहा,"मेरे लिए जो अच्छा है वो WWE के लिए अच्छा है। मैं लास्ट रियल निडल मूवर हूं, क्योंकि मैं इस समय गॉड मोड में हूं। मैं हमेशा अपनी बातों पर खड़ा रहता हूं और उसे पूरा भी करता हूं। मैंने कहा था कि WrestleMania में ब्रॉक लैसनर को स्मैश करूंगा और मैंने ऐसा ही किया। मैं प्रोग्रेसिव हूं और आगे जाना चाहता हूं। फैंस को मेरा अगला मूव इस हफ्ते SmackDown में पता चलेगा।"WWE@WWE"What's good for @WWERomanReigns is good for @WWE."#WWERaw @HeymanHustle8:29 AM · Apr 5, 20221815406"What's good for @WWERomanReigns is good for @WWE."#WWERaw @HeymanHustle https://t.co/bXKganu0Kqइसके बाद रोमन रेंस ने अपने ही अंदाज में फैंस को उन्हें एकनॉलेज करने के लिए भी कहा। फैंस ने भी रोमन रेंस को काफी ज्यादा चीयर किया।WWE SmackDown में रोमन रेंस को मिलेगा उनका अगला प्रतिद्वंदी?फैंस उम्मीद कर रहे थे कि इस हफ्ते SmackDown के एपिसोड में रोमन रेंस को उनका अगला प्रतिद्वंदी मिल जाएगा। हालांकि ऐसा नहीं हुआ और उन्होंने सिर्फ जबरदस्त प्रोमो ही दिया। अब सभी को SmackDown का इंतजार है और वहां रोमन रेंस अपना अगला मूव बताएंगे।अभी कहना मुश्किल है कि रोमन रेंस का अगला मूव क्या होगा और वो क्या बड़ा ऐलान करेंगे। इसके अलावा पूरी उम्मीद है कि रोमन रेंस को उनका अगला प्रतिद्वंदी SmackDown के एपिसोड में मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रोमन रेंस के अगले प्रतिद्वंदी ड्रू मैकइंटायर होने वाले हैं और उनकी दुश्मनी ब्लू ब्रांड में शुरू हो सकती है।Roman Reigns@WWERomanReignsIn a world of my own creation.1:33 AM · Apr 5, 2022418914196In a world of my own creation. https://t.co/12uiNP3X3Dड्रू मैकइंटायर ने WrestleMania 38 में हैप्पी कॉर्बिन को शिकस्त देते हुए उनके साथ अपनी दुश्मनी को खत्म किया था। यह सही समय है WWE को ड्रू मैकइंटायर और रोमन रेंस के बीच दुश्मनी की शुरुआत करनी चाहिए। इसके अलावा हो सकता है कि ब्रॉक लैसनर भी रोमन रेंस से बदला लेने के लिए सरप्राइज एंट्री कर सकते हैं। अब SmackDown के एपिसोड का इंतजार है और सभी की नजर रोमन रेंस के ऊपर होने वाली है।