WWE के मौजूदा चैंपियन पर टूटा दुखों का पहाड़, गुरु के निधन से बुरी तरह टूटा दिल, बड़े मैच से पहले छाई शोक की लहर

WWE
मौजूदा चैंपियन को लेकर बुरी खबर (Photo: WWE.com)

Shinsuke Nakamura Made Heartbreaking Announcement: WWE स्टार शिंस्के नाकामुरा (Shinsuke Nakamura) इस समय यूएस चैंपियन हैं। उन्हें दुनिया के बेस्ट रेसलर्स में से एक माना जाता है। रिंग में उनका एक्शन काफी तगड़ा रहता है। हालांकि, हाल में नाकामुरा की क्षमता ज्यादा देखने को नहीं मिली है। शिंस्के को फैंस के बीच हमेशा सम्मान मिला है लेकिन उन्हें इसे जारी रखने के लिए अपने प्रदर्शन पर ध्यान देना होगा। नाकामुरा ने इस बार एक दिल दहला देने वाली खबर साझा की है। उनके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट गया है। उन्होंने दिग्गज ओसामु निशिमुरा के निधन की जानकारी फैंस को दी।

Ad

शिंस्के नाकामुरा ने बताया कि ओसामु निशिमुरा ने 53 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। नाकामुरा शोक में डूबे हुए नज़र आए और उन्होंने निशिमुरा के साथ एक तस्वीर पोस्ट करते हुए प्रतिक्रिया व्यक्त की। मौजूदा चैंपियन ने कहा कि ओसामु ने उन्हें अपने करियर के दौरान कई चीजें सिखाईं। उन्होंने ये भी कहा कि वो उनके बड़े भाई की तरह थे। टूटे दिल के साथ शिंस्के ने बताया,

रेस्ट इन पीस ओसामु निशिमुरा। आप बड़े भाई की तरह दयालु थे। आपने मुझे बहुत चीजें सिखाईं।
Ad

ओसामु निशिमुरा कैंसर से पीड़ित थे। उन्होंने रेसलिंग की दुनिया में बहुत नाम कमाया था। वो फैंस के बीच काफी लोकप्रिय रहे। शिंस्के नाकामुरा के साथ भी उनका रिश्ता खास था। नाकामुरा के लिए निशिमुरा एक गुरु और दोस्त थे। कई सालों तक नाकामुरा ने उनकी मदद की। दोनों ने टैग टीम में काम किया और एक-दूसरे से भी टकराए। निशिमुरा के निधन पर शिंस्के गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं।

WWE SmackDown में शिंस्के नाकामुरा करेंगे चैंपियनशिप डिफेंड

SmackDown का आगामी एपिसोड बहुत ही खास होने वाला है। एलए नाइट के खिलाफ शिंस्के नाकामुरा अपनी चैंपियनशिप डिफेंड करने वाले हैं। दोनों के बीच तगड़े मैच की उम्मीद जताई जा रही है। पिछले साल WWE Survivor Series में नाइट को हराकर ही नाकामुरा ने टाइटल अपने नाम किया था। हालांकि, उनकी बुकिंग मौजूदा समय में सवालों के घेरे में चल रही है। नाइट से ही वो अभी तक जूझ रहे हैं। कंपनी द्वारा उनके लिए कोई ठोस प्लान नहीं बनाया जा रहा है। ट्रिपल एच और उनकी टीम को अब उनके बारे में जरूर सोचना चाहिए।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications