WWE में रोमन रेंस ने एक और नया कारनामा कर दिया। रेसलमेनिया (WrestleMania) 38 में रोमन रेंस (Roman Reigns) का मुकाबला ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) के साथ होगा। दोनों के बीच फैंस को टाइटल vs टाइटल मैच देखने को मिलेगा। रोमन रेंस को यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में 553 दिन हो गए। WWE में इस समय सबसे बड़े प्रोटेक्टेड सुपरस्टार रोमन रेंस हैं। पिछले दो साल में वो कई बड़े सुपरस्टार्स को हरा चुके हैं।WWE में रोमन रेंस ने हासिल की बहुत बड़ी उपलब्धिरोमन रेंस की एक स्ट्रीक अभी तक शानदार चल रही है। 15 दिसंबर, 2019 को रोमन रेंस का मुकाबला हैप्पी कॉर्बिन के साथ TLC इवेंट में हुआ था। कॉर्बिन ने पिनफॉल के जरिए रोमन रेंस को इस मैच में हरा दिया था। तब से लेकर अभी तक रोमन रेंस की पिनफॉल के जरिए हार नहीं हुई। रोमन रेंस को बिना पिन हुए अब 800 दिन हो गए। ये आंकड़ा इतना बड़ा है कि शायद इसे कोई छू नहीं पाएगा।Wrestle Features@WrestleFeaturesRoman Reigns has not been pinned in a match in over days 12:55 PM · Mar 7, 20223510354Roman Reigns has not been pinned in a match in over 8️⃣0️⃣0️⃣ days 😮😮😮 https://t.co/kWetwL9wzdWWE Payback 2020 में रोमन रेंस ने ब्रे वायट और ब्रॉन स्ट्रोमैन को हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीती थी। इसके बाद से अभी तक वो यूनिवर्सल चैंपियनशिप नहीं हारे। यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। रोमन रेंस ने केविन ओवेंस, ऐज, डेनियल ब्रायन, जॉन सीना, रे मिस्टीरियो, गोल्डबर्ग और ब्रॉक लैसनर जैसे दिग्गजों को हराया।SmackDown का शो इस समय रोमन रेेंस के नाम पर ही चल रहा है। रोमन रेंस ने जब से हील टर्न लिया तब से ऑडियंस को पूरा फोकस उनके ऊपर रहा। रेड ब्रांड की तुलना में अब फैंस ब्लू ब्रांड पर ज्यादा ध्यान देते हैं। ये सब रोमन रेंस की वजह से हो रहा है।WrestleMania 38 में ब्रॉक लैसनर के साथ रोमन रेंस का मुकाबला होगा। उम्मीद की जा रही है कि रोमन रेंस यहां भी जीत हासिल कर लेंगे। अगर ऐसा होगा तो फिर रोमन रेंस की ये विनिंग स्ट्रीक इस साल भी जारी रहेगी। WWE ने जरूर कुछ बड़ा प्लान रोमन रेंस के लिए तैयार किया होगा। ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस के बीच होने वाले इस मैच पर अब सभी की नजरें टिकी है।