WWE में अंडरटेकर के 10 अलग-अलग अवतार

western-mortician-1395654383

हम मार्क कैलावे को हमेशा 'द अंडरटेकर' के नाम से जानेंगे, लेकिन इस महान रेसलर ने WWE में अलग-अलग समय में अलग-अलग रूप रखे हैं। करियर की शुरुआत से लेकर अब तक अंडरटेकर के अवतार पर एक नज़र:

#1 वैस्टर्न मोर्टिशियन(नवंबर 1990-जनवरी 1994)

इसमें अंडरटेकर काले रंग का एक कोट पहनते थे, उनके सर पर एक टोपी होती थी। उनके हाथों में दस्ताने थे। ये रूप उन्होने अपने करियर के शुरुआत में रखा था।

#2 द डैडमैन(अगस्त 1994-अक्टूबर 1996)

deadman-1461580319-800

अंडरटेकर की वापसी 1994 की समरस्लैम में हुई थी, और यहाँ उनकी वेषभूषा बिल्कुल अलग थी। इस बार उनके दस्ताने बैंगनी रंग के थे, और यहाँ वो टाइ भी पहनते हुए दिखे। उनका ये रूप याकोज़ुना के साथ चली दुश्मनी के समय काफी फेमस रहा। उन्होने यहाँ किंग्स मेबल से भी काफी दुश्मनी ली। WWE के अनुसार यहाँ उनकी "मौत" हो गई थी।

#3 लॉर्ड ऑफ डार्कनेस(नवंबर 1996-दिसंबर 1998)

lord-of-darkness-1395654943

इसके एक महीने बाद ही अंडरटेकर का "दुबारा जन्म हुआ", इसमें वो लैदर के कपड़े पहनके आते थे। इसके साथ ही उनकी सीधी आँख के नीचे एक पर्मानेंट आँसू रहता था, और उनके लंबे बाल हमेशा भीगे हुए लगते थे। यहाँ वो जादू-टोने वाला कैरक्टर प्ले करते थे, अपने इसी रूप में अंडरटेकर पहली बार हैल इन अ सैल मैच लड़े थे।

#4 मिनिस्ट्री ऑफ डार्कनेस(जनवरी 1999-सितंबर 1999)

ministry-of-darkness-1395655151

अपने छोटे भाई केफेब(केन) और स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन के साथ दुश्मनी में उन्होने खुदको ये नया रूप दिया, और कुछ दिनों में ये WWE में चर्चा का विषय बन गया। इस समय उन्होने TX के निशान का इस्तेमाल करना शुरू किया और यहाँ से उन्होने हर जगह इस सिंबल का प्रयोग करना काफी ज़्यादा कर दिया।

#5 अमेरीकन बाइकर(मई 2000-दिसंबर 2001)

american-bad-ass-1395655383

आठ महीने रेस्लिंग से बाहर रहने के बाद की वापसी मई 2000 को जजमेंट डे को हुई। हालांकि इस समय उनका पुराना रूप पूरी तरह खत्म हो गया था। अब अंडरटेकर एक अमेरीकन बाइकर थे। इसमें वो किसी भी बाइकर की तरह गॉगल, जींस पहनके बाइक पे रिंग के अंदर आते थे।

#6 बिग एविल(जनवरी 2002-नवंबर 2003)

big-evil-1395655557

रॉ के एक एपिसोड में अंडरटेकर ने जिम रॉस पर ही हमला कर दिया, और ये सबके लिए काफी चौंकाने वाला पल था। इस लुक में अंडरटेकर का एक ही रूप लोगों ने देखा, उनकी हेयरस्टाइल भी काफी अलग थी। इस लुक में वो सबसे ज़्यादा आक्रामक थे। यहाँ उन्होने रॉब वैन डैम को हराकर हार्डकोर चैंपियनशिप जीती थी, और तब उनका ये रूप और भी फेमस हो गया था।

#7 द फैनम(मार्च 2004-जून 2008)

the-phenom-1395655821

अंडरटेकर की रेसलमेनिया 20 में वापसी हुई। और यहाँ उनका मैच केन से होना था, और इस बार वो फिर से पॉल बैरर उनके साथ थे, इसमें वो मरे हुए इंसान की तरह रिंग में आए। इस लुक वो के पूरा कोट पहनके आते थे, और उनकी टोपी भी गोल थी। इसमें वो अपने सबसे पहले वाले रूप जैसे ही दिखे। यहाँ उनकी पारलोकिक शक्ति और माइंड गेम्स शुरू हो गए।

#8 द रिटर्न (2008)

the-return-1395656060

25 जुलाई 2008 में स्मैकडाउन का दिन था, विकि गरैरो ने घोषणा करी की ऐज समरस्लैम में अंडरटेकर से भिड़ेंगे। और इस मैच में अंडरटेकर जीत गए। इस मैच के बाद अंडरटेकर ने एज को चोकस्लैम दे दी और फिर उन्होने रिंग के चारों और आग लगा दी।

#9 मोहॉक(2012-2013)

mohawk-1395656135

ट्रिपल एच को 2012 रेसलमेनिया में हराने के बाद वो कुछ समय के लिए बाहर हो गए थे, और उन्होने अपने बाल कटवा लिए, और वो 2013 तक मोहॉक ही रहे।

#10 आज के अंडरटेकर

new-look-1395656325

इस साल अंडरटेकर का नया लुक लेखक-अमेर्टा, अनुवादक-नितीश उनियाल