"Roman Reigns के ऊपर MITB कॉन्ट्रैक्ट Theory कैश-इन करें और उन्हें हार मिल जाए"-WWE दिग्गज का बड़ा बयान

Pankaj
WWE सुपरस्टार थ्योरी को लेकर अहम बयान सामने आया
WWE सुपरस्टार थ्योरी को लेकर अहम बयान सामने आया

Theory: WWE सुपरस्टार थ्योरी (Theory) कुछ समय से चर्चा में चल रहे हैं। विंस मैकमैहन ने उन्हें तगड़ा पुश दिया। मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट भी उनके पास है। विंस मैकमैहन ने अब रिटायरमेंट ले लिया है। अब सभी के दिमाग में सवाल है कि थ्योरी के लिए आगे क्या प्लान होगा। दिग्गज विंस रूसो ने अपने बयान में थ्योरी के ऊपर काफी हमला किया है। रूसो ने कहा कि थ्योरी की बुकिंग अब मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट को गंवाने के लिए की जानी चाहिए।

WWE का थ्योरी के लिए आगे क्या प्लान होगा?

मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट जीतने के बाद थ्योरी लगातार WWE टीवी पर दोनों ब्रांड में नजर आ रहे हैं।SummerSlam 2022 में वो कैश-इन करने वाले थे लेकिन ब्रॉक लैसनर ने एफ-5 देकर उन्हें धराशाई कर दिया। एक समय लगा था कि थ्योरी कैश-इन कर देंगे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। थ्योरी अभी भी रोमन रेंस के ऊपर चांस ले रहे हैं। हालांकि थ्योरी के पास अब वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए बहुत टाइम है।

Writing with Russo एपिसोड में विंस रूसो ने थ्योरी को लेकर बात की। उन्होंने कहा,

थ्योरी को कैश-इन करना चाहिए। इसमें उन्हें हार मिलनी चाहिए। इसके बाद थ्योरी को यहां से हटा देना चाहिए। थ्योरी को कुछ ही सेकंड में हार मिलनी चाहिए। सबसे जल्दी ब्रीफकेस गंवाने वाला सुपरस्टार अब थ्योरी को बनना चाहिए। उन्हें हराकर बाहर करना चाहिए और इसके बाद आगे बढ़ना चाहिए। ये काम रोमन रेंस ने करना चाहिए। उनके ऊपर ही कैश-इन कराना चाहिए।

youtube-cover

थ्योरी के लिए आगे क्या प्लान किया जाएगा ये देखने वाली बात होगी। इस समय रोमन रेंस का हारना काफी मुश्किल है। टॉप चैंपियनशिप के साथ वो अलग लेवल पर काम कर रहे हैं। थ्योरी अगर चैंपियन बन गए तो शायद बिजनेस भी डाउन हो जाएगा। रोमन रेंस जितना बिजनेस अर्जित करते हैं उतना इस समय कोई नहीं कर पाएगा। अभी के लिहाज से ऐसा लग रहा है कि विंस रूसो की बात सही हो जाएगी। शायद थ्योरी का कैश-इन फेल हो सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now