Roman Reigns को अपने साथी से धोखा मिल जाना चाहिए था, WWE दिग्गज ने SmackDown के जबरदस्त सैगमेंट पर दी चौंकाने वाली प्रतिक्रिया

roman reigns solo sikoa betrayal
रोमन रेंस को अपने साथी से धोखा मिल जाना चाहिए था?

Roman Reigns: WWE SmackDown में पिछले हफ्ते द ब्लडलाइन (The Bloodline) सैगमेंट काफी लंबा चला। रोमन रेंस (Roman Reigns) और सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने अपने भाइयों को जमकर पीटा था। अब कंपनी में पूर्व मैनेजर रह चुके डच मेंटल (Dutch Mantell) ने सिकोआ को मिल रहे क्राउड सपोर्ट और किस तरह फैंस उनसे ट्राइबल चीफ को धोखा देने की उम्मीद कर रहे थे।

Ad

SmackTalk पॉडकास्ट के लेटेस्ट एडिशन पर मेंटल ने बताया कि फैंस चाहते थे कि सिकोआ, रोमन की माला को अपने गले में डाल लें। उन्होंने बताया कि कैसे सिकोआ और रेंस के बीच दुश्मनी के बीज बोए जा सकते हैं। डच मेंटल ने कहा:

"उस मौके को देख लोग कह रहे थे, 'ये फैसले का समय है।' लोग सोलो सिकोआ को माला अपने गले में डालते देखना चाहते थे। ट्रिपल एच और क्रिएटिव टीम ने इस रिस्पॉन्स को देख लिया है। अब इस कहानी को आगे बढ़ने का एक और पहलू मिल गया है। वो लम्हा सिकोआ के लिए अच्छा रहा। मुझे उनका माला को चारों ओर से देखने वाला लम्हा अच्छा लगा। उस समय लोगों के मन में हजारों सवाल चल रहे थे।"

youtube-cover
Ad

WWE दिग्गज Tommy Dreamer WrestleMania 40 में Roman Reigns vs Solo Sikoa मैच देखना चाहते हैं

Busted Open Radio पॉडकास्ट के लेटेस्ट एपिसोड पर टॉमी ड्रीमर ने बताया कि क्यों लोगों को सोलो सिकोआ के सफर पर नज़र बनाए रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जे और जिमी उसो के बाद सोलो सिकोआ भी ट्राइबल चीफ का साथ छोड़ सकते हैं और इस एंगल से WrestleMania 40 में दोनों का धमाकेदार मैच बुक किया जा सकता है।

ड्रीमर ने कहा:

"सोलो सिकोआ का किरदार अब अलग लेवल का बनता जा रहा है। ये मत भूलिए कि वो द उसोज़ के सगे भाई हैं। वो छोटे भाई हैं, लेकिन द ब्लडलाइन का भविष्य में एक और मैच हुआ तो उसे अलग तरह से बिल्ड किया जा सकता है। खैर इस समय क्राउन को लेकर लड़ाई चल रही है और मैं इस पद पर जे या जिमी उसो को देखना चाहूंगा। मगर मुझे लगता है कि इस पद के लिए सोलो सिकोआ को तैयार किया जा रहा है और उनका WrestleMania में Roman Reigns से मैच हो सकता है।"

Quick Links

Edited by Aakanksha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications