"6 महीने पहले Roman Reigns को देखकर फैंस ऊब गए थे"- WWE दिग्गज ने दिया चौंकाने वाला बयान

Pankaj
WWE दिग्गज की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई
WWE दिग्गज की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई

Dutch Mantell: WWE दिग्गज डच मेंटल (Dutch Mantell) ने इस बार रोमन रेंस (Roman Reigns) और द ब्लडलाइन (The Bloodline) को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि कैसे छह महीने पहले रेंस को देखकर फैंस ऊब गए थे।

Ad

रोमन रेंस के लिए पिछले तीन साल बहुत शानदार रहे। द ब्लडलाइन का जलवा इस समय ब्लू ब्रांड में चल रहा हैं। रेंस इस फैक्शन को लीड कर रहे हैं। सैमी ज़ेन के इस फैक्शन में आने से मजा आ गया। वो इस समय एक अलग लेवल पर काम कर रहे हैं। फैंस अब इस ग्रुप की तारीफ कर रहे हैं।

WWE दिग्गज रोमन रेंस को लेकर बड़ा बयान सामने आया

Sportskeeda Wrestling पर बात करते हुए डच मेंटल ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा,

छह महीने पहले रोमन रेंस और द ब्लडलाइन को देखकर फैंस ऊब गए थे। अब सबकुछ ठीक हो गया है। अब फिर मजा आने लग गया है क्योंकि इस ग्रुप का प्रदर्शन बदल गया है। अब इस ग्रुप में सब नया दिख रहा है। ऐसा लग रहा है कि इस फैक्शन का पुनर्जन्म हो गया।

youtube-cover
Ad

द ब्लडाइन फैक्शन में रोमन रेंस अलावा सैमी ज़ेन, द उसोज़ और सोलो सिकोआ शामिल हैं। ये सभी सुपरस्टार्स अच्छा काम कर रहे हैं। पॉल हेमन इन सभी को गाइड कर रहे हैं। रेंस को चैंपियन के रूप में 800 दिन से ज्यादा हो गए। वहीं द उसोज़ को टैग टीम चैंपियंस के रूप में 500 दिन से ज्यादा हो गए। फैंस को रेंस और उसोज़ का रन बहुत ही अच्छा लग रहा है।

30 दिसंबर, 2022 को ब्लू ब्रांड के एपिसोड में बहुत बड़ा टैग टीम मैच होगा। जॉन सीना और केविन ओवेंस का मुकाबला रोमन रेंस और सैमी ज़ेन के साथ होगा। सैमी के लिए ये मुकाबला बहुत अहम होगा। रेंस और द ब्लडलाइन के प्रति उनकी वफादारी एक बार फिर खतरे में पड़ गई है। ये सब केविन ओवेंस ने किया। वो इस समय सैमी को भड़का रहे हैं। अब देखना होगा कि 30 दिसंबर को क्या कमाल ब्लू ब्रांड में होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications