WWE में दिग्गज ऐज (Edge) और द मिज (The Miz) का बहुत बड़ा नाम हैं। दोनों इस समय रेड ब्रांड में काम कर रहे हैं। दोनों के बीच WWE के अगले पीपीवी डे 1 (Day 1) में धमाकेदार मुकाबला होगा। पिछले हफ्ते ऐज ने रेड ब्रांड में वापसी की। ऐज के सैगमेंट में ही द मिज और मरीस भी नजर आए। दोनों ने एक-दूसरे पर कई तरह के आरोप लगाए थे। फैंस को पता चल गया था कि अब इनकी राइवलरी आगे बढ़ेगी।WWE में द मिज और ऐज कई सालों से काम कर रहे हैंइस हफ्ते रेड ब्रांड में मिज टीवी का आयोजन किया गया था। द मिज ने ऐज को Day 1 पीपीवी के लिए चुनौती दे दी। ऐज ने भी इस चुनौती को स्वीकार कर लिया था। खैर रिंग के बाहर भी ये दोनों सुपरस्टार्स काफी एक्टिव रहते हैं। दोनों काफी लंबे समय से WWE में काम कर रहे हैं। कमाई के मामले में भी दोनों काफी ऊपर नजर आते हैं। ऐज और द मिज की नेट वर्थ जानकार आपको भी हैरानी होगी। हालांकि कमाई के मामले में दोनों लगभग समान है। द मिज की नेट वर्थ 14 मिलियन डॉलर है। बड़ी बात ये है कि ऐज की नेट वर्थ भी 14 मिलियन डॉलर ही है। इस लिहाज से देखा जाए तो दोनों लगभग एक ही रास्ते पर चल रहे हैं।Crown Jewel 2021 में सैथ रॉलिंस और ऐज के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ था। ऐज ने यहां जीत हासिल की थी। ऐज ने वापसी के बाद से अभी तक काफी अच्छे मैच फैंस को दिए है। रोमन रेंस, रैंडी ऑर्टन और सैथ रॉलिंस के साथ उनकी राइवलरी जबरदस्त रही। सैथ रॉलिंस के साथ इस साल उनकी राइवलरी को सभी ने पसंद किया। अगला साल भी ऐज के लिए अच्छा रहेगा। साल के पहले दिन ही द मिज के साथ उनका मुकाबला होगा। ऐज चाहेंगे कि वो इस मैच को जीतकर पहले दिन फैंस को सरप्राइज दें। द मिज भी ऐज को हराने की पूरी कोशिश करेंगे। इस राइवलरी में फैंस को काफी मजा आएगा। दोनों का माइक स्किल भी काफी तगड़ी है। इस लिहाज से देखा जाए तो फैंस को कुछ अच्छे प्रोमो सैगमेंट्स भी आने वाले समय में देखने को मिलेंगे। View this post on Instagram Instagram Post