Ken Anderson: मिस्टर केनेडी (Mr. Kennedy) के नाम से मशहूर WWE दिग्गज केन एंडरसन (Ken Anderson) ने इस बार बड़ा बयान दिया है। केन के अनुसार सैमी ज़ेन (Sami Zayn) को एलिमिनेशन चैंबर (Elimination Chamber) 2023 में रोमन रेंस (Roman Reigns) को हराना चाहिए था।द ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन में सैमी ज़ेन ने अहम भूमिका निभाई थी। Royal Rumble 2023 में रोमन रेंस और केविन ओवेंस के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था। सैमी ने यहां रेंस को धोखा देकर उनके ऊपर चेयर से हमला कर दिया था। Elimination Chamber 2023 में इसके बाद सैमी ज़ेन और रोमन रेंस के बीच टाइटल मैच हुआ था। रोमन ने वहां पर जीत हासिल कर अपना टाइटल रिटेन किया था। हालांकि मुकाबले में फैंस ने सैमी को चीयर किया था। Sportskeeda Wrestling पर बात करते हुए केन एंडरसन से पूछा गया था कि रोमन रेंस के टाइटल रन का अंत कौन करेगा। एंडरसन ने कहा, मैं वास्तव में सैमी ज़ेन के लिए उम्मीद कर रहा था। ये बहुत अच्छा होता। WWE Night of Champions 2023 में Roman Reigns को मिली थी हारद ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन को ऐतिहासिक बनाने में सैमी ज़ेन ने तगड़ा रोल निभाया था। WrestleMania 39 में सैमी और केविन ओवेंस को बड़ी सफलता मिली। दोनों ने द उसोज़ को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप अपने नाम की थी। एक हफ्ते पहले WWE Night of Champions में भी तगड़ा मैच देखने को मिला था। केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन ने अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के खिलाफ डिफेंड की थी। रेंस और सिकोआ को हार का सामना करना पड़ा था। जिमी उसो ने रेंस को धोखा देते हुए उन्हें दो सुपरकिक मार दी थी।खैर सैमी के लिए पिछले कुछ साल अच्छे रहे हैं। अब वो कंपनी के बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। कंपनी ने आगे भी उनके लिए अच्छा प्लान बनाया होगा। देखना होगा कि केविन और सैमी का चैंपियनशिप रन कितना लंबा चलेगा। PW Chronicle@_PWChronicleKevin Owens and Gunther just gave us one of the best matches on Raw, EVER.That match could’ve main evented any major WWE PLE, IMO.#WWERaw9728503WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।