"Cristiano Ronaldo ने Roman Reigns को एक्नॉलेज किया"-WWE दिग्गज ने वर्ल्ड के सबसे बड़े फुटबॉलर को लेकर दिया बयान

Pankaj
WWE दिग्गज की जबरदस्त प्रतिक्रिया आई सामने
WWE दिग्गज की जबरदस्त प्रतिक्रिया आई सामने

Paul Heyman: WWE दिग्गज पॉल हेमन (Paul Heyman) ने इस बार बड़ा बयान दिया है। उन्होंने ट्विटर के जरिए फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) को खास संदेश भेजा है। ट्वीट में हेमन ने रोमन रेंस (Roman Reigns) का नाम भी लिया है।

Ad

FIFA World Cup 2022 में पुर्तगाल की टीम का सफर खत्म हो गया। शायद रोनाल्डो का भी ये अंतिम वर्ल्ड कप था। पुर्तगाल टीम को विजेता बनाने का सपना उनका अधूरा रह गया। मोरक्को ने 1-0 से पुर्तगाल को हराकर बाहर का रास्ता दिखाया। इसके बाद रोनाल्डो बहुत भावुक हो गए थे।

WWE दिग्गज पॉल हेमन ने ट्विटर पर दिया बहुत बड़ा बयान

ट्विटर पर हेमन ने स्पोर्ट्सकीड़ा का एक ग्राफिक शेयर किया। इसमें उन्होंने द ब्लडलाइन के सिग्नेचर हैंड और रोनाल्डो के स्काई सेलिब्रेशन की तुलना की। हेमन ने कहा कि CR7 ने द ट्राइबल चीफ को एक्नॉलेज किया।

Ad

रोनाल्डो इस समय 37 साल के हैं। ऐसा लगता है कि वो अब FIFA World Cup 2026 का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। इस बार उनके पास अंतिम मौका अपनी टीम को विजेता बनाने का था लेकिन सफलता नहीं मिली।

रोमन रेंस के लिए WWE में पिछले तीन साल जबरदस्त रहे हैं। एक अलग लेवल पर वो काम कर रहे हैं। 800 दिन से ज्यादा उन्हें चैंपियन के रूप में हो गए। साल 2020 में उन्होंने यूनिवर्सल चैंपियनशिप हासिल की थी। इसके बाद इस साल WrestleMania में उन्होंने ब्रॉक लैसनर को हराकर WWE चैंपियनशिप हासिल की थी। इस चैंपियनशिप रन में वो अभी तक कई दिग्गजों को हरा चुके हैं। पॉल हेमन ने उनका अच्छा साथ दिया। द ब्लडलाइन को इस समय रोमन रेंस लीड कर रहे हैं। इस फैक्शन में द उसोज़, सैमी ज़ेन और सोलो सिकोआ शामिल हैं। ये सभी अच्छा काम कर रहे हैं। रोमन रेंस की वजह से इन सभी को फायदा हो रहा है। द उसोज़ को भी टैग टीम चैंपियंस के रूप में 500 दिन से ज्यादा हो गए। खैर अब देखना होगा कि पॉल हेमन के इस ट्वीट पर रोनाल्डो कुछ प्रतिक्रिया देंगे या नहीं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications