'वो एक शार्क है'- Roman Reigns को लेकर WWE दिग्गज ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

Pankaj
WWE SmackDown में इस हफ्ते मचा बवाल
WWE SmackDown में इस हफ्ते मचा बवाल

Roman Reigns: WWE SmackDown में रोमन रेंस (Roman Reigns) अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं। चैंपियन के रूप में उन्हें हजार दिन से ज्यादा हो गए। अगस्त, 2020 में उन्होंने यूनिवर्सल टाइटल जीता था।

रोमन रेंस की सफलता के पीछे पॉल हेमन का बहुत बड़ा हाथ रहा है। अगस्त, 2020 से वो उनके साथ काम कर रहे हैं। Tentagrammaton पॉडकास्ट पर हाल ही में हेमन ने रेंस के कैरेक्टर को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा,

रोमन रेंस का कैरेक्टर बहुत ही अलग है। जो हुआ उसके बारे में वो बात नहीं करते हैं। वो स्टोरी को आगे लाते हैं। वो बात करते हैं कि क्या होने वाला है। वो उन भावनाओं के बारे में बात करते हैं जो इस समय टेबल पर हैं। मैं सभी चीजें कहता हूं। आप लोगों को उनके बारे में बताता हूं। पुरानी चीजें बताता हूं, ये काम रोमन नहीं करते हैं। द ट्राइबल चीफ में कोई खराबी नहीं है। जब आप ट्राइबल चीफ हो तो आपको पीछे नहीं देखना चाहिए। वो एक शार्क है।

रोमन रेंस का फैक्शन द ब्लडलाइन अब पूरी तरह टूट गया है। WWE Night of Champions में रोमन को जिमी उसो ने धोखा दिया था। इसके बाद रेंस और सिकोआ को केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। Smackdown के एपिसोड में फिर बवाल शुरू हुआ था। सोलो सिकोआ ने जिमी उसो को समोअन स्पाइक लगाया। जिमी ने गलती से जे को किक मार दी थी।

WWE Smackdown में Roman Reigns को मिला धोखा

इस हफ्ते Smackdown के एपिसोड के बाद अब सब पलट गया है। ये स्टोरीलाइन और भी मजेदार हो गई है। जे उसो ने भी रेंस को किक मारकर उन्हें धोखा दे दिया है। जे ने साफ कह दिया है कि वो जिमी उसो का साथ देंगे। अब बड़ा मैच फैंस को देखने को मिल सकता है। द उसोज़ का मुकाबला उम्मीद के मुताबिक रोमन और सोलो सिकोआ के साथ होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Be the first one to comment