WWE SmackDown में Roman Reigns के धमाकेदार सैगमेंट के बाद दिग्गज ने The Bloodline के फ्यूचर को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान

Pankaj
WWE दिग्गज ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया
WWE दिग्गज ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) को चैंपियन के रूप में हजार दिन पूरे हो गए। ब्लू ब्रांड में इसका सेलिब्रेशन भी किया गया था। बहुत बड़ा सैगमेंट इस हफ्ते देखने को मिला था। WWE दिग्गज डट मेंटल (Dutch Mantell) ने अब रोमन के फैक्शन द ब्लडलाइन (The Bloodline) के फ्यूचर को लेकर बड़ी बात कही है।

Ad

ब्लू ब्रांड के एपिसोड में बहुत ड्रामा देखने को मिला। जिमी उसो ने रोमन को धक्का दिया। सोलो सिकोआ ने भी द उसोज़ का साथ दिया। जिमी ने रेंस से साथ में मिलकर काम करने के लिए कहा लेकिन उन्होंने मना कर दिया। अचानक सोलो ने जिमी को समोअन स्पाइक लगा दिया। जे उसो भी अब अधर में लटक गए है।

Sportskeeda Wrestling पर बात करते हुए डच मेंटल ने कहा,

बिल्कुल (जब पूछा गया कि क्या रोमन रेंस के साथ शो बेहतर है)। कंपनी ने तीन साल रोमन को दिए और उन्होंने भी अपनी भूमिका अच्छे से निभाई। लोग रोमन को सुनना पसंद करते हैं, जो भी वो करते हैं सभी को अच्छा लगता है। रोमन के ऊपर लोग भरोसा करते हैं। वो हल्के और सही बोलते हैं। इनकी कहानी का अंत हो रहा है लेकिन फैंस ने हमेशा सभी की प्रशंसा की। इन सभी का फ्यूचर आगे भी अच्छा रहेगा।

youtube-cover
Ad

WWE Night of Champions 2023 में Roman Reigns को लगा था झटका

WWE Night of Champions 2023 में कुछ दिन पहले रोमन रेंस और सोलो सिकोआ का मुकाबला केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन के साथ हुआ था। ये अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप के लिए मैच था। मैच में द उसोज़ ने दखलअंदाजी की। बाद में जिमी ने भी दो सुपरकिक रेंस को मार दी। अंत में सोलो और रेंस को हार का सामना करना पड़ा था।

कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि आगे जाकर जिमी और रेंस के बीच सिंगल्स मुकाबला हो सकता है। ये भी कहना है कि द उसोज़ का मुकाबला रोमन रेंस और सिकोआ के साथ हो सकता है। जो भी हो लेकिन आने वाले कुछ हफ्ते बहुत ही मजेदार होंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications