'The Rock और Triple H एक रास्ते पर नहीं हैं'- WWE दिग्गज का चौंकाने वाला बयान

WWE
फैंस को देखते हुए ट्रिपल एच (Photo: WWE.com)

WWE Legend Big Statement: WWE में हाल के महीनों में द रॉक (The Rock) और ट्रिपल एच के बीच विवाद होने की अफवाहें सामने आई हैं। कहा जा रहा है कि कई बार क्रिएटिव प्लान को लेकर दोनों सहमत नहीं हुए। रेसलिंग वर्ल्ड में लगातार इसकी चर्चा भी चल रही है। WWE Elimination Chamber 2025 के बाद टीवी पर रॉक आए भी नहीं। खैर अब दिग्गज विंंस रूसो ने इस पर बयान दिया है। उनका कहना है कि ऑन-स्क्रीन प्रोडेक्ट पर पर्दे के पीछे की विपरीत ओपिनियन का असर पड़ा है।

Ad

Elimination Chamber 2025 में द रॉक के इशारे पर ही जॉन सीना ने कोडी रोड्स के ऊपर हील टर्न लिया था। रॉक ने दोनों की राइवलरी रोमांचक बना दी थी। इसके बाद लगा था कि टीवी पर लगातार रॉक बने रहेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। WrestleMania 41 में कोडी रोड्स और जॉन सीन के बीच हुए मैच में भी वो नहीं आए। सोशल मीडिया पर इस चीज की काफी आलोचना हुई थी। इके बाद द रॉक और ट्रिपल एच के बीच संभावित क्रिएटिव टकरावों की अटकलें सामने आई थींं।

Sportskeeda Wrestling पर विंस रूसो ने द रॉक और ट्रिपल एच को लेकर बात की। उन्होंने कहा,

ये दुनिया अलग होती जा रही है। आप बैठकर चीजों को समझने और उनके बारे में विचार करने के कोशिश भी नहीं कर सकते हैं। मुझे लगता है कि इस समय चीजें कुछ सही नहीं हैं। इसे वापस पाने के लिए किसी ठोस कदम की जरूरत होगी। समस्या यै हे कि आप द रॉक प्रोमो और ट्रिपल एच प्रोमो सुन रहे हैं। मुझे लगता है कि दोनों एक पेज पर इस समय नहीं हैं।

youtube-cover
Ad

क्या WWE Backlash 2025 में आएंगे द रॉक?

WWE Backlash 2025 में जॉन सीना अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप को रैंडी ऑर्टन के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं। इस मैच को लेकर फैंस बहुत उत्साहित हैं। इनकी राइवलरी में अभी तक ऑर्टन का दबदबा देखने को मिला है। Raw और SmackDown में सीना को जबरदस्त आरकेओ वो लगा चुके हैं। WWE Backlash 2025 में द रॉक के आने की उम्मीदें भी की जा रही हैं। वो आकर फैंस को बड़ा सरप्राइज दे सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications