Dutch Mantell: WWE दिग्गज द अंडरटेकर (The Undertaker) की एंट्री को लेकर इस बार डच मेंटल (Dutch Mantell) ने बड़ा बयान दिया है। टेकर का WWE में बहुत बड़ा नाम रहा। खासतौर पर उनका गिमिक फैंस को बहुत पसंद आता था। जिस अंदाज में वो रिंग में एंट्री करते थे वो बहुत ही शानदार था। उनका म्यूजिक सुनते ही फैंस उत्साहित हो जाते थे।WWE दिग्गज द अंडरटेकर को लेकर बड़ा बयान सामने आयाकुछ साल पहले टेकर ने WWE से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। इस साल उन्हें हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था। इस दौरान विंस मैकमैहन सहित सभी भावुक हो गए थे। Sportskeeda Wrestling पर बात करते हुए डच मेंटल ने टेकर की एंट्री को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा,अंडरटेकर का कैरेक्टर बहुत ही डार्क था। लोग इसे बहुत पसंद करते थे। उन्हें टेकर की एंट्री अच्छी लगती थी। टेकर के मैचों से ज्यादा उनकी एंट्री अच्छी रहती थी। जब वो रिंग में एंट्री करते थे तब मजा आता था। उनका म्यूजिक सभी को हिला कर रख देता था।अंडरटेकर अब शायद रिंग में नज़र नहीं आएंगे। वो कई बार कह चुके हैं कि उनका काम रिंग में खत्म हो गया है। WrestleMania 36 में टेकर ने अपना अंतिम मैच लड़ा था। एजे स्टाइल्स के साथ उनका बोनयार्ड मैच हुआ था। इस मुकाबले में उनकी जीत हुई थी। इसके बाद वो WWE रिंग में एक्शन में नज़र नहीं आए।WWE में टेकर का 30 साल का करियर बहुत ही जबरदस्त रहा था। फैंस ने भी हमेशा उन्हें सपोर्ट किया। कई दिग्गजों के साथ उनकी राइवलरी रही थी। WWE WrestleMania में उनकी जीत की स्ट्रीक आज भी सभी को याद है। कुछ साल बाद वो बैकस्टेज काम करते हुए नज़र आ सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो इससे युवा रेसलर्स को फायदा होगा। ट्रिपल एच की नज़र भी इस बात पर जरूर होगी। वो जरूर चाहेंगे कि टेकर आकर बैकस्टेज में काम करें। अब देखना होगा कि वो कब यहां काम करते हुए दिखेंगे।Felix Guzman@felixguzmandrIn Memphis wrestling, Ox Baker he have his manager Jimmy Hart investigate a new sickness in Tennessee that has to do with Jerry Lawler.41WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।