"Roman Reigns को WWE में लोग पसंद नहीं करते लेकिन उनकी इज्जत करते हैं"- दिग्गज ने ट्राइबल चीफ को बड़े खिताब से नवाजा

Pankaj
WWE दिग्गज रोमन रेंस को लेकर बड़ी बात सामने आई
WWE दिग्गज रोमन रेंस को लेकर बड़ी बात सामने आई

Roman Reigns: रेसलिंग दिग्गज डच मेंटल (Dutch Mantell) ने "Male Wrestler of the Year" 2022 के रूप में अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) को चुना है। Sportskeeda Wrestling Awards में मेंटल ने अपनी बात रखते हुए रेंस को लेकर बड़ी बात भी कही। मेंटल ने कहा कि लोग शायद रेंस को पसंद नहीं करते हैं लेकिन उनकी इज्जत करते हैं।

Ad

पिछले तीन साल रोमन रेंस के लिए शानदार रहे हैं। चैंपियन के रूप में उन्हें 900 दिन से ज्यादा हो गए है। साल 2022 भी उनके लिए अच्छा रहा। उनका हारना तो बहुत दूर की बात रही लेकिन वो अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बने। WrestleMania 38 में उन्होंने ब्रॉक लैसनर को हराया था। द ब्लडलाइन फैक्शन को भी रेंस ने अच्छे अंदाज में लीड किया।

Sportskeeda Wrestling पर बात करते हुए डच मेंटल ने "Male Wrestler of the Year" के रूप में रोमन रेंस को चुना। उन्होंने कहा,

हम सभी को रोमन रेंस के साथ जाना चाहिए। पिछले तीन साल से वो जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं। चैंपियन के रूप में उन्हें बहुत दिन हो गए। दूसरे नंबर पर मैं सैमी ज़ेन को रखूंगा। रिंग में रेंस ने क्या किया वो अलग है लेकिन उन्होंने फैंस को कनेक्ट किया। फैंस को उन्होंने फील कराया। लोग शायद उन्हें पसंद नहीं करते हैं लेकिन उनकी इज्जत करते हैं।

youtube-cover
Ad

WWE WrestleMania 39 में Roman Reigns को मिलेगी कड़ी चुनौती

वैसे "Male Wrestler of the Year" 2022 का खिताब रोमन रेंस को जाना लाजिमी है। उन्होंने जो कारनामे किए वो शायद दूसरा कोई नहीं कर सकता था। ऐसा लग रहा है कि ये साल भी उनके नाम ही रहेगा। WrestleMania 39 में रोमन रेंस का मुकाबला कोडी रोड्स के साथ होगा। इन दोनों के बीच मैच का ऑफिशियल ऐलान पहले ही कर दिया गया था। कोडी ने इस बार मेंस रॉयल रंबल मैच जीता था। इसके बाद उन्होंने रोमन को टाइटल मैच के लिए चुनौती दी थी। इन दोनों की राइवलरी को भी अब खास अंदाज में बिल्ड किया जा रहा है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications