WWE में Roman Reigns के मौजूदा कैरेक्टर और बुकिंग को लेकर दिग्गज को आया गुस्सा, कंपनी को दी बड़ी नसीहत

Pankaj
WWE दिग्गज ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया
WWE दिग्गज ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

Roman Reigns: पिछले तीन साल से रोमन रेंस (Roman Reigns) का WWE में जलवा चल रहा है। कई दिग्गज उनको हराने में नाकाम रहे हैं। बहुत जल्द चैंपियन के रूप में उन्हें हजार दिन भी पूरे हो जाएंगे। अब रोमन रेंस को लेकर WWE दिग्गज विंस रूसो (Vince Russo) ने बड़ा बयान दिया है।

Ad

Sportskeeda Wrestling पर बात करते हुए विंस रूसो ने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने रोमन को लेकर कहा,

रोमन रेंस का गिमिक सालों से एक जैसा रहा है। एटीट्यूड एरा में द अंडरटेकर का रोल कुछ अलग था। टेकर के कुछ सैगमेंट ऐसे रहे जिसमें उन्होंने अपने माता-पिता को आई लव यू कहा। वहां पर कब्रिस्तान दिखाया गया था। उनका ये कैरेक्टर कुछ अलग था। वो एकदम रियल लगता था। ये ही चीजें आपको वास्तविक बनाती है। रेंस से आपको बस इतना ही मिल रहा है कि मुझे स्वीकार करें, द उसोज़ हार जाते हैं तो वो उनके ऊपर गुस्सा कर रहे हैं। आपको अब इन चीजों से आगे बढ़ना होगा। हमें अब पता चल जाना चाहिए कि रोमन की कमजोरी क्या है। यदि आप उन्हें हराने जा रहे हैं तो कुछ तो होगा। पिछले कुछ समय से वो एक ही भूमिका में दिख रहे हैं। अब उन्हें इन चीजों पर विस्तार करने की जरूरत है।

youtube-cover
Ad

वैसे कुछ हद तक विंस रूसो ने सही बयान भी दिया है। उनके कैरेक्टर में कुछ भी बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। ना ही वो कुछ अलग करते हुए दिख रहे हैं। फैंस शायद इस वजह से अब उनकी बादशाहत को खत्म होते हुए देखना चाहते हैं।

WWE Night of Champions में Roman Reigns लड़ेंगे बड़ा मैच

WrestleMania 39 में रोमन रेंस ने कोडी रोड्स को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप रिटेन की थी। WWE Night of Champions में अब रेंस और सोलो सिकोआ का मुकाबला सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस के साथ होगा। ये अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। 27 मई को ही रेंस को चैंपियन के रूप में हजार दिन भी पूरे हो जाएंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications