WWE दिग्गज ने Stephanie Mcmahon की इन-रिंग वापसी पर दिया चौंकाने वाला बयान, मौजूदा चैंपियन से टकराने की कही बात

Pankaj
WWE दिग्गज की खास प्रतिक्रिया सामने आई
WWE दिग्गज की खास प्रतिक्रिया सामने आई

Stephanie Mcmahon: पूर्व WWE राइटर विंस रूसो (Vince Russo) ने इस बार स्टैफनी मैकमैहन (Stephanie Mcmahon) की इन-रिंग वापसी पर बड़ा बयान दिया। रूसो ने कहा कि उन्हें वापसी कर शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) के साथ पंगा लेना चाहिए। ये बहुत बड़ी बात विंस ने इस बार कही है।

पिछले हफ्ते SmackDown में करीब 7 महीने बाद शार्लेट फ्लेयर ने वापसी की। उन्होंने रिंग में आते ही रोंडा राउजी को SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के लिए चुनौती दी। दोनों के बीच मैच भी हुआ। ये मैच ज्यादा लंबा नहीं चला और फ्लेयर ने राउजी को रोलअप के जरिए हरा दिया। अब वो नई SmackDown विमेंस चैंपियन बन गई हैं।

WWE दिग्गज ने Stephanie Mcmahon को लेकर दिया बयान

Sportskeeda Wrestling पर विंस रूसो ने बात करते हुए बताया कि किस खास अंदाज में फ्लेयर का ये बेबीफेस टर्न होना चाहिए। उन्होंने कहा,

बेबीफेर्स टर्न कुछ अलग तरह से होना चाहिए। आपको अथॉरिटी के साथ फ्लेयर की राइवलरी शुरू करनी चाहिए। स्टैफनी मैकमैहन को वापस आना चाहिए। लोग स्टैफनी को खूब बू करेंगे। ये काम पहले भी फैंस ने किया है। स्टैफनी को पता है कि वहां पर क्या करना चाहिए। ट्रिपल एच और स्टैफनी मैकमैहन का WWE टीवी पर रोल आप सभी ने पहले देखा था। पिछले कुछ समय से जरूर ये साथ नहीं आए। अब ये काम होना चाहिए।

youtube-cover

विंस ने ये भी कहा कि स्टैफनी को माइक के साथ एंट्री करनी चाहिए और कुछ पुरानी बातें फैंस को बतानी चाहिए। साथ ही उन्हें ये भी कहना चाहिए कि अब कंपनी में बहुत बदलाव हो गए। इसके बाद ही फ्लेयर के साथ राइवलरी शुरू करनी चाहिए। वैसे कुछ हद तक विंस का आइडिया सही लग रहा है। अगर ये स्टोरीलाइन यहां देखने को मिलेगी तो कंपनी को बहुत फायदा होगा। इस स्टोरी में बाद में ट्रिपल एच भी शामिल हो सकते हैं।

फिलहाल देखना होगा कि WWE ने शार्लेट फ्लेयर के लिए क्या प्लान बनाया होगा। उम्मीद है कि उनकी राइवलरी राउजी के साथ ही आगे बढ़ेगी। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में कई चीजें क्लियर हो जाएंगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications