"Roman Reigns को धराशाई करने के लिए Sami Zayn खुद की एक फैमिली WWE में बना सकते हैं"- दिग्गज ने किया बड़ा दावा

Pankaj
WWE सुपरस्टार सैमी ज़ेन को लेकर खास प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार सैमी ज़ेन को लेकर खास प्रतिक्रिया

Vince Russo: WWE सुपरस्टार सैमी ज़ेन (Sami Zayn) को लेकर पूर्व राइटर विंस रूसो (Vince Russo) ने बड़ा बयान दिया है। रूसो ने कहा कि रोमन रेंस (Roman Reigns) को धराशाई करने के लिए सैमी खुद की एक फैमिली WWE में बना सकते हैं। ये बहुत बड़ी बात रूसो ने इस बार कही है।

Ad

The Bloodline में इस समय जबरदस्त काम सैमी कर रहे हैं। फैंस उन्हें बहुत चीयर कर रहे हैं। कुछ हफ्ते पहले ही रोमन रेंस ने उन्हें इस फैक्शन में ज्वाइन कराया था। अपने करियर के चरम पर इस समय सैमी काम कर रहे हैं। जे उसो और सैमी के बीच कुछ भी सही नहीं चल रहा है। दोनों के लिए कोई ना कोई बड़ी स्टोरीलाइन WWE द्वारा तैयार की जा रही है।

Ad

पूर्व WWE राइटर विंस रूसो ने सैमी ज़ेन को लेकर दी खास प्रतिक्रिया

कई लोगों का कहना है कि आने वाले समय में रोमन रेंस के साथ सैमी की राइवलरी रहेगी। The Bloodline फैक्शन में मौजूद रोमन रेंस, द उसोज और सोलो सिकोआ एक ही परिवार से आते हैं। इस लिहाज से देखा जाए तो सैमी फैक्शन में कुछ मेल नहीं खा रहे हैं। Sportskeeda Wrestling पर बात करते हुए विंस रूसो ने सैमी को लेकर कहा,

जहां तक मेरा दिमाग कह रहा है यहां पर डेनियल ब्रायन और द वायट फैमिली की कहानी चल रही है। The Bloodline फैक्शन में भी कुछ ऐसा दिख सकता है। सैमी के दिमाग में भी कुछ अलग जरूर चल रहा होगा। उन्होंने अपना गेम प्लान तैयार किया होगा। मुझे लगता है कि वो आने वाले समय में अपनी खुद की फैमिली कंपनी में बना सकते हैं। मेरे हिसाब से इसकी जरूरत भी है। अगर आपको रोमन को हराना है तो फिर बैकअप भी चाहिए होगा। सैमी एक तरफ उनके साथ काम कर रहे हैं लेकिन दूसरी तरफ उनके दिमाग में अपनी फैमिली को लेकर बात जरूर चल रही होगी।

youtube-cover
Ad

विंस रूसो ने कुछ हद तक सही बात कही है। शायद फ्यूचर में ऐसा देखने को भी मिल सकता है। आने वाले समय में इस प्लान पर भी कंपनी द्वारा जरूर विचार किया जाना चाहिए।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications