वीडियो: 5 बदकिस्मत रैसलर जिनकी हड्डियां ब्रॉक लैसनर ने रिंग के अंदर तोड़ी

WWE में ब्रॉक लैसनर और दशहत एक दूसरे के पर्याय है। लैसनर का सामना जिस भी रैसलर के साथ होता है, विरोधी की शामत आना लगभग तय होता है। भले ही वो कोई लैजेंड्री रैसलर हो या फिर कोई नौसिखिया, बीस्ट अपने रास्ते में आने वाले किसी भी रैसलर को नहीं बख्शते। 2017 में हुए समरस्लैम के दौरान रैंडी ऑर्टन के साथ जो लैसनर ने किया था, हम सब वो कारनामा देख चुके हैं। उन्होंने रैंडी के सिर पर कोहनी से असल में वार किया और रैंडी के सिर से काफी खून बहने लगा था। कंपनी में सबसे ज्यादा समय तक चैंपियन रहने वाले लैसनर ने WWE के कई सारे रैसलरों की हड्डियां भी तोड़ी हैं। अंडरटेकर और लैसनर की दुश्मनी को WWE में हमेशा याद किया जाएगा। लैसनर ही हैं जिन्होंने द अंडरटेकर की रैसलमेनिया स्ट्रीक को तोड़ा था, लेकिन उनकी स्ट्रीक तोड़ने से पहले वो टेकर का हाथ तोड़ चुके थे। अक्टूबर 2002 में टेकर का मैट हार्डी के साथ फॉल्स काउंट एनीवेयर मैच चल रहा था। बैकस्टेज के दौरान लैसनर ने टेकर पर अटैक कर दिया। बीस्ट ने एक सिलेंडर उठाकर टेकर के हाथ पर बुरी तरह से मारा। उसके करीब 3 हफ्ते का बाद डैडमैन ने टूटे हुए हाथ के साथ लैसनर का सामना हैल इन ए सैल मैच में किया। इसके अलावा 6 जनवरी 2014 को हुए मंडे नाइट रॉ के एपिसोड में एक बार फिर ब्रॉक लैसनर का खतरनाक रूप देखने को मिला। मार्क हैनरी ने आते ही ब्रॉक लैसनर पर बुरी तरह से अटैक कर दिया। लैसनर के मार्क हैनरी पर काउंटर अटैक करना शुरु किया और उनके पेट पर कई लात मारी। द बीस्ट ने मार्क हैनरी पर किमूरा लॉक लगा दिया। ब्रॉक ने उसके बाद हाथ को जोर से झटक दिया, जिनसे हैनरी का हाथ टूट गया था। जिस समय ब्रॉक लैसनर ने मार्क हैनरी का हाथ तोड़ा उस समय हैनरी पसलियों की चोट से भी जूझ रहे थे। नीचे दी गई वीडियो में आप देख सकते हैं कि टेकर और मार्क हैनरी के अलावा लैसनर ने किन-किन दिग्गजों के हाथ-पैर तोड़े:

Ad
youtube-cover

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications