जब रॉ और स्मैकडाउन ब्रांड के लिए WWE ने नए एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर्स चुने थे तब ऐसा लगा था कि अब विंस मैकमैहन ने अपना क्रिएटिव रोल त्याग दिया है। मगर ऐसा नहीं है। अब एक बार फिर से मैकमैहन दोनों ब्रांड्स में हो रही चीज़ों को संभाल रहे हैं।
शायद लगातार गिरती व्यूअरशिप्स और XFL की नाकामयाबी के कारण मैकमैहन एक बार फिर से रॉ और स्मैकडाउन के इंचार्ज बन चुके हैं। जाहिर सी बात हैं कि जिन रेसलर्स को मैकमैहन पसंद करते हैं सिर्फ उन्ही को वह ज्यादा पुश देंगे जबकि बाकियो को ज्यादा मौके नहीं मिलने वाले है।
आइये जानते हैं इस समय विंस मैकमैहन को पसंद आने वाले 3 WWE रेसलर्स के बारे में।
#3 WWE स्मैकडाउन में हाल में ही कदम रखने वाले मैट रिडल
एक समय पर ऐसी अफवाह आ रही थी कि बैकस्टेज में कई WWE ऑफिशल्स मैट रिडल (Matt Riddle) द्वारा ट्विटर पर किए गए कमेंट्स के कारण नाराज है। इसमें विंस मैकमैहन का नाम भी जोड़ा गया था। मगर मौजूदा अफवाहों के अनुसार ऐसा नहीं है। मैकमैहन को रिडल का काम काफी पसंद आ रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार रिडल के अंदर मैकमैहन को शॉन माइकल्स जैसा एक रेसलर नज़र आता है।