#2 असुका
जब पॉल हेमन को उनके एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के रोल से हटाया गया था तब फैंस को ऐसा लगा था कि असुका को पुश मिलना बंद हो जायेगा। मगर अफवाहों के अनुसार विंस मैकमैहन को असुका काफी पसंद है। उन्हें पूर्व WWE रॉ विमेंस चैंपियन के काम करने का तरीका काफी पसंद है।
वो अभी भी असुका को एक टॉप सुपरस्टार के तौर पर देखते है। बैकी लिंच की गैरमौजूदगी में असुका ही अभी रॉ की सबसे बड़ी महिला रेसलर है।