UFC चैंपियन कॉनर मैक्ग्रेगर को साइन करना चाहती है WWE ?

कॉनर मैक्ग्रेगर ने UFC 205 में एडी अल्वारेज़ को हराकर एक साथ 2 खिताब अपने नाम करने वाले UFC इतिहास के पहले फाइटर बन गए हैं। मैक्ग्रेगर ने मैडिसन स्क्वेयर गार्डन में हुए मैच में अल्वारेज को बुरी तरह से मात दी। उन्होंने अपने विरोधी को दूसरे ही राउंड में नॉक आउट कर दिया। मैक्ग्रेगर ने फाइट के बाद बताया कि वो पिता बनने वाले हैं। ऐसे में अपनी पत्नी के साथ समय बिताएंगे और UFC फाइट नहीं करेंगे, जब तक UFC मैनेजमेंट उन्हें कंपनी में हिस्सेदारी नहीं दे देती। UFC 205 के खत्म हो जाने के बाद रैसलिंग ऑबजर्वर न्यूजलैंट के डेव मैल्टजर ने बताया कि WWE कॉनर को खरीदने में दिलचस्पी दिखा रही है। हालांकि उन्होंने इससे ज्यादा जानकारी नहीं दी। हमने आपको कुछ दिन पहले बताया था कि WWE रैसलमेनिया 33 के लिए कई UFC स्टार्स को लाना चाहती है। WWE का UFC फाइटरों में इंटरस्ट लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अभी कॉनर मैक्ग्रेगर मौजूदा समय में दुनिया के सबसे बड़े MMA स्टार हैं। अगस्त महीने में कॉनर मैक्ग्रेगर ने ट्विटर पर WWE की जमकर बुराई की थी। काफी सारे फैंस और जानकारों का मानना है कि WWE कॉनर मैक्ग्रेगर के भविष्य के एंगल को लेकर काम कर रही है। अगर कॉनर की अगली फाइट रैसलमेनिया 33 तक नहीं होती है तो काफी उम्मीदें बढ़ जाएंगी कि WWE रैसलमेनिया 33 के लिए कॉनर को साइन कर सकती है। मैडिसन स्क्वेयर गार्डन में UFC 205 को देखने के लिए WWE के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रैसीडेंट ट्रिपल एच भी पहुंचे थे। ट्रिपल एच के इस इवेंट में जाने को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

youtube-cover
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications