WWE के मौजूदा चैंपियन की वापसी की तारीख हुई लीक, जानें क्या है पूरा मामला

Ujjaval
लिव मॉर्गन चैंपियनशिप के साथ (Photo: WWE.com)
लिव मॉर्गन चैंपियनशिप के साथ (Photo: WWE.com)

Liv Morgan Return Date Leaked: WWE से लिव मॉर्गन (Liv Morgan) ने ब्रेक लिया हुआ है। वो जापान में एक हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग के चलते बाहर हैं। वो असल में Bad Lieutenant: Tokyo नाम की फिल्म में दिखाई देने वाली हैं। इसकी शूटिंग अभी चल रही है लेकिन लिव मॉर्गन की अब जल्द वापसी हो सकती है। उनके रिटर्न की तारीख लीक हो गई है।

Ad

कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया था कि लिव मॉर्गन का ब्रेक लंबा नहीं होगा और वो कुछ हफ्तों में दोबारा टीवी पर वापसी कर लेंगी। अब ऐसा लग रहा है कि रिपोर्ट एकदम सही है, क्योंकि WWE ने गलती से मॉर्गन के रिटर्न की तारीख लीक कर दी है। द मिरेकल किड को असल में Raw के अगले एपिसोड के लिए एडवर्टाइज किया जा रहा है। यह शो ग्रीनविल से 19 मई 2025 को लाइव प्रसारित होगा।

Ad

लिव मॉर्गन को फैंस बहुत मिस कर रहे हैं। उनके पास विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप है। मॉर्गन की गैरमौजूदगी में राकेल रॉड्रिगेज़ के पास करने के लिए कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। हालांकि, Raw के अगले एपिसोड में लिव वापस आती हैं, तो वो राकेल के साथ मिलकर दोबारा टैग टीम डिवीजन में डॉमिनेट कर सकती हैं।

WWE Raw में जजमेंट डे में दरार आ रही है

डॉमिनिक मिस्टीरियो और फिन बैलर के बीच पिछले कुछ समय में चीजें ठीक नहीं रही हैं। दोनों के बीच समय के साथ अनबन बढ़ रही है। फिन बैलर नहीं चाहते थे कि मिस्टीरियो इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप की स्टोरीलाइन में शामिल हो लेकिन लिव मॉर्गन के कहने पर उन्होंने ऐसा किया। इसका नुकसान फिन को ही हुआ, क्योंकि WrestleMania 41 में डॉमिनिक आईसी टाइटल जीत गए।

डॉमिनिक मिस्टीरियो ने WWE Backlash 2025 में पेंटा के खिलाफ चैंपियनशिप दांव पर लगाई थी। उस समय फिन बैलर उनकी मदद करने के लिए आए थे लेकिन चीजें उनके पक्ष में नहीं जा रही थी। एल ग्रांडे अमेरिकानो के दखल के चलते मिस्टीरियो ने टाइटल रिटेन रख लिया। बाद में डॉमिनिक ने फिन पर सही तरह से मदद करने का इल्जाम लगाया था। देखकर लग रहा है कि फिन जल्द ही ग्रुप से अलग हो सकते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications