WWE Bad Blood 2024 को लेकर हुआ बड़ा ऐलान, मौजूदा 2 चैंपियंस को मिली खास जिम्मेदारी

WWE
WWE Bad Blood 2024 में होंगे धमाकेदार मुकाबले (Photo: WWE.com)

Jade Cargill And Bianca Belair Host Bad Blood: WWE में इस समय Bad Blood 2024 की तैयारियां चल रही हैं। वीकली शोज में बिल्डअप देखने को मिल रहा है। SmackDown के लेटेस्ट शो में भी कुछ ऐसा ही हुआ। आपको बता दें इस प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन 5 अक्टूबर को होगा। फैंस को तगड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे। साथ ही साथ कुछ बड़े सरप्राइज भी कंपनी द्वारा प्लान किए हुए हो सकते हैं। इस बीच मौजूदा WWE विमेंस टैग टीम चैंपियंस बियांका ब्लेयर और जेड कार्गिल ने भी शो को लेकर बड़ा ऐलान किया है।

Ad

बियांका ब्लेयर और जेड कार्गिल की जोड़ी को मौजूदा समय में खूब पसंद किया जा रहा है। दोनों ने पहली बार इस साल Backlash France प्रीमियम लाइव इवेंट में विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप हासिल की थी। ब्लेयर और कार्गिल 42 दिनों तक चैंपियन रहे थे। पिछले महीने Bash in Berlin में एक बार फिर कंपनी ने दोनों के ऊपर भरोसा जताकर चैंपियन बनाया। ब्लेयर की वजह से कार्गिल को काफी सपोर्ट मिल रहा है।

इस हफ्ते SmackDown के एपिसोड में बियांका ब्लेयर और जेड कार्गिल Bad Blood 2024 को हाइप करती हुई नज़र आईं। दोनों ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वो शो को होस्ट करेंगे। ब्लेयर ने इस दौरान वीआईपी सरप्राइज गिफ्ट की बात भी कही। इसके बाद उन्होंने ये भी कहा कि वहां पर साल की सबसे बड़ी पार्टी होगी। उनकी इन बातों से संकेत मिल रहे हैं कि फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज मिलने वाला है।

Ad

WWE Bad Blood 2024 में होगा बहुत बड़ा टैग टीम मैच

लंबे समय बाद Bad Blood 2024 में फैंस को रोमन रेंस का जलवा भी देखने को मिलेगा। कोडी रोड्स के साथ मिलकर वो सोलो सिकोआ और जेकब फाटू का सामना करेंगे। इस मुकाबले का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि पहली बार कोडी और रेंस साथ काम करते हुए नज़र आएंगे। वैसे ऐसा किसी ने सोचा नहीं था। पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड के शो में रोमन ने दावा किया कि वो इसके बाद अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए भी जाएंगे। अब देखना होगा कि इनकी स्टोरी में आगे क्या कुछ नया देखने को मिलेगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications