"म्यूजियम में रखने लायक"- WWE विमेंस वर्ल्ड चैंपियन ने पति के साथ डाली फोटो, फैन ने किया मजेदार कमेंट

Ujjaval
WWE की चैंपियन रिया रिप्ली ने फोटो डाली (Photo: Rhea Ripley Instagram)
WWE की चैंपियन रिया रिप्ली ने फोटो डाली (Photo: Rhea Ripley Instagram)

Fan Funny Comment Rhea Ripley Post: WWE विमेंस वर्ल्ड चैंपियन रिया रिप्ली (Rhea Ripley) को फैंस द्वारा बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है। वो कंपनी की सबसे बड़ी विमेंस स्टार हैं और इसी वजह से अभी टॉप टाइटल होल्ड कर रही हैं। कुछ समय पहले रिप्ली अपने देश ऑस्ट्रेलिया में थीं और उन्होंने वहां की कुछ फोटो डाली। इसपर एक फैन ने मजेदार कमेंट किया है।

Ad

रिया रिप्ली ने इंस्टाग्राम पर 10 फोटो एक साथ पोस्ट की। पहली फोटो में वो अपने पति और मौजूदा AEW स्टार बडी मैथ्यूज़ के साथ नज़र आ रही हैं। इसके अलावा अन्य फोटो में उनके पति के अलावा उनकी बहन हैं। इन तस्वीरों द्वारा देखा जा सकता है कि उन्होंने अपने देश में वापसी के पल को खास अंदाज में बिताया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा,

"घर वो जगह है, जहां दिल रहता है।"

आप नीचे रिया रिप्ली की पोस्ट देख सकते हैं:

Ad

रिया रिप्ली की इस पोस्ट को WWE फैंस द्वारा बहुत प्यार मिल रहा है। इस पोस्ट पर अब तक 2 लाख 25 हजार लाइक हो चुके हैं, जिससे पता चलता है कि फैंस को यह कपल कितना ज्यादा पसंद है। रिया और बडी की फोटो पर फैन ने मजेदार कमेंट किया है और बताया कि इस तस्वीर को म्यूजियम में होना चाहिए। उन्होंने कमेंट करके लिखा,

"पहली तस्वीर म्यूजियम में रखने लायक है। एकदम सुंदर।"

आप नीचे फैन का कमेंट देख सकते हैं:

रिया रिप्ली की पोस्ट पर WWE फैन का कमेंट (Photo: Rhea Ripley Instagram)
रिया रिप्ली की पोस्ट पर WWE फैन का कमेंट (Photo: Rhea Ripley Instagram)

WWE विमेंस वर्ल्ड चैंपियन रिया रिप्ली ऑस्ट्रेलिया क्यों गई थीं?

रिया रिप्ली का ऑस्ट्रेलिया जाने का सबसे बड़ा कारण उनके पति बडी मैथ्यूज़ हैं। बडी भी ऑस्ट्रेलिया से हैं और AEW का वहां Grand Slam इवेंट देखने को मिला था। इस शो में मैथ्यूज़ ने भी हिस्सा लिया था। वो काजूचिका ओकाडा के खिलाफ कॉन्टिनेंटल टाइटल मैच का हिस्सा बने थे। इस शो में दोनों स्टार्स ने प्रभावित किया और लगातार अच्छे मूव्स का इस्तेमाल किया। अंत में ओकाडा ने किसी तरह से जीत दर्ज की और अपनी चैंपियनशिप रिटेन की। मैथ्यूज़ भले ही हार गए लेकिन उन्होंने अपने प्रदर्शन से यह चीज क्लियर कर दी कि वो बड़ा पुश डिजर्व करते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications