"गर्लफ्रेंड मेरी पिटाई कर देंगी"- विमेंस चैंपियन ने डाली खास फोटो, WWE फैन ने किया फनी कमेंट

Ujjaval
WWE विमेंस वर्ल्ड चैंपियन की पोस्ट पर फैन का मजेदार कमेंट (Photo: Rhea Ripley Instagram)
WWE विमेंस वर्ल्ड चैंपियन की पोस्ट पर फैन का मजेदार कमेंट (Photo: Rhea Ripley Instagram)

Rhea Ripley's Post Gets Funny Comment: WWE स्टार रिया रिप्ली (Rhea Ripley) ने पिछले कुछ सालों में अपने फिजिक पर काफी ज्यादा ध्यान दिया है। इसी वजह से अब वो और भी खतरनाक स्टार बन गई हैं। रिप्ली के पास इस समय विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप है और वो अमूमन फैंस के बीच चर्चा का विषय रहती हैं। रिया ने थोड़े समय पहले ही वर्कआउट के बाद अपनी एक खास फोटो डाली और इसपर फैन ने ऐसा कमेंट कर दिया, जिसे पढ़कर आपकी भी हंसी छूट जाएगी।

रिया रिप्ली ने इंस्टाग्राम पर वर्कआउट के बाद की एक फोटो पोस्ट की। उन्होंने कैप्शन द्वारा यह बताने का प्रयास किया कि वो पहले के मुकाबले साइज में काफी बड़ी और बेहतर हो गई हैं। इसके साथ ही उन्होंने खुद को ताकतवर भी बताया। रिया की इस पोस्ट पर फैंस के कुछ शानदार कमेंट आए और सभी ने उनकी काफी तारीफ की।

आप नीचे स्क्रीनशॉट में रिया रिप्ली की पोस्ट देख सकते हैं:

WWE स्टार रिया रिप्ली ने शेयर की खास फोटो (Photo: Rhea Ripley Instagram)
WWE स्टार रिया रिप्ली ने शेयर की खास फोटो (Photo: Rhea Ripley Instagram)

रिया रिप्ली की इस फोटो पर अलग-अलग तरह के कमेंट आए। इसी बीच एक फैन ने अपने कमेंट से हैरान कर दिया। उन्होंने बताया कि वो रिया रिप्ली को फॉलो नहीं कर सकते, क्योंकि गर्लफ्रेंड उनका बुरा हाल कर देंगी। फैन ने कमेंट करते हुए लिखा,

"रिया रिप्ली, अगर मैंने सिर्फ आपको फॉलो ही कर लिया ना, तो मेरी गर्लफ्रेंड मेरी पिटाई कर देंगी।"

आप नीचे रिया रिप्ली की पोस्ट पर आया फैन का फनी कमेंट देख सकते हैं:

WWE स्टार की पोस्ट पर फैन का मजेदार कमेंट (Photo: Rhea Ripley Instagram)
WWE स्टार की पोस्ट पर फैन का मजेदार कमेंट (Photo: Rhea Ripley Instagram)

WWE विमेंस वर्ल्ड चैंपियन रिया रिप्ली का जल्द होगा बड़ा मैच

रिया रिप्ली ने Raw Netflix डेब्यू शो में लिव मॉर्गन को हराकर विमेंस वर्ल्ड टाइटल पर कब्जा किया था। चैंपियन बनने के बाद उनकी पहली चैलेंजर के रूप में नाया जैक्स सामने आई हैं। जैक्स के साथ रिप्ली की Raw में स्टोरी चर्चा का विषय बनी हुई है। रिप्ली Saturday Night's Main Event में नाया के खिलाफ अपनी विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप को दांव पर लगाने वाली हैं। दोनों के बीच पहले भी कुछ तगड़े मैच हो चुके हैं। अब वो फिर से आमने-सामने आएंगी।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications